जगन्नाथ पुरी रथयात्रा के दौरान कोरोना को लेकर कड़े निर्देश, होंगे ये खास प्रबंध
भुवनेश्वर। विश्व प्रसिद्ध पुरी रथ यात्रा से पहले राज्य सरकार ने पुरी प्रशासन को अहम निर्देश दिए हैं। रथ यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव और इलाज के पुख्ता प्रबंध की बात शासन ने कही है। वहीं असम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने को कहा है।
Recommended Video

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी प्रधान सचिव एनबी ढल ने कलेक्टर समर्थ वर्मा को पत्र लिखकर रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए कोविड केयर सेंटर (CCC), ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू और एचडीयू तैयार रखने को कहा है। शनिवार को राज्य सरकार ने पुरी प्रशासन पुरी रथ यात्रा के दौरान कोविड संक्रमण से इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं तैयार रखने का निर्देश दिया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में असम में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। असम में पिछले 24 घंटों में 8 जिलों में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले दर्ज किए।
कोरोना संक्रमण की बीच पुरी रथ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने पुरी कलेक्टर को निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है। जबकि कोरोना के लक्षण आने पर लोगों से अपील की गई है कि वे 13 दिवसीय आयोजन के दौरान पुरी न आएं। टीकाकरण को पूरा करने के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications