पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के बंगले से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

शख्स की मौत कैसे हुई यह अभी तक साफ नहीं है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है पर अभी तक पुलिस को किसी भी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है व पड़ताल बेहद तेजी से जारी है।
पढ़ें- सास-ससुर और बहू
खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह बंगला बतौर मंत्री कुमारी शैलजा को मिला था और वह अब भी दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-7 में रहती हैं। मंत्री पद के चलते उन्हें यह बंगला अलॉट हुआ था।
पुलिस की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शव पर चोट के निशान हैं। कहा जा रहा है कि यह मौत प्राकृतिक नहीं है। फिलहाल जांच जारी है। दावा किया जा रहा है कि जांच के बाद जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications