75 साल बाद मिले थे बंटवारे में बिछड़े दो भाई, लेकिन अब हमेशा के लिए हो गए अलग
75 साल पहले भारत-पाकिस्तान बंटवारे में बिछड़ने वाले दो भाई मोहम्मद सादिक खान और सिक्का खान अब हमेशा के लिए बिछड़ हो गए। 1947 में देश के विभाजन के दौरान ये दोनों भाई बिछड़ गए थे। बता दें कि पिछले साल जनवरी में ही दोनों भाइयों की मुलाकात हुई थी। जब दोनों भाई मिले थे तो फफक-फफककर रोने लगे थे।
रोते हुए भाई ने कहा था कि ये तो खुशी के आंसू हैं। अब मुलाकात के एक साल बाद बीते 4 जुलाई को मोहम्मद सदीक की मौत हो गई है। पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहने वाले 85 साल के सादिक की पांच दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

बेटे के बिछड़ने के गम में मां ने नहर में छलांग मारकर खुदकुशी कर ली थी
दोनों भाइयों के बिछड़ने के गम में ही इनकी मां ने नहर में छलांग मारके खुदकुशी कर ली थी। कुछ समय बाद पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद से दोनों भाई कभी नहीं मिल सके थे। फिर पिछले साल जनवरी में पाकिस्तान के करतारपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी।
सिक्का खान जाएंगे पाकिस्तान
सिक्का खान इस वक्त दिल्ली में पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए गए हुए हैं। सिक्का खान बठिंडा के रामपुरा गांव फूलेवाला में रहते हैं। वहीं मृतक मोहम्मद सदीक खान का सिक्का खान के अलावा बठिंडा में दूसरा और कोई भी परिवार का दूसरा सदस्य नहीं है। बठिंडा के रामपुरा गांव फूलेवाला का वासी डॉक्टर जगसीर सिंह इस वक्त सिक्का खान के साथ मौजूद है जो उनके साथ पाकिस्तान जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications