आर्मी चीफ के बयान के बाद श्रीनगर में लहराया गया पाकिस्तानी झंडा, सेना पर पथराव
श्रीनगर में यह विरोधे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद शुरु हुआ है। आपको बता दें कि बिपिन रावत ने कहा था कि जो भी आतंकियों की मदद करेगा उसे आतंकियों का मददगार और राष्ट्रविरोधी माना जाएगा।
जम्मू। श्रीगनर के जामा मस्जिद इलाके में एक बार फिर जुमे की नमाज के वक्त पाकिस्तान का झंडा लहराया गया। जो लोग पाकिस्तान का झंडा लहरा रहे थे उन्हीं लोगों ने पुलिसबल के उपर पथराव भी किया। श्रीनगर में यह विरोधे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद शुरु हुआ है। आपको बता दें कि बिपिन रावत ने कहा था कि जो भी आतंकियों की मदद करेगा उसे आतंकियों का मददगार और राष्ट्रविरोधी माना जाएगा। साथ ही सेना प्रमुख ने ये भी कहा था कि जो भी कश्मीर में पाकिस्तान या आईएसआईएस का झंडा लहराएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications