Share Market Tips 2025: शेयर मार्केट के लिए फौज की नौकरी छोड़ Dinesh Kirola ने इस ट्रिक से कमाए ₹ डेढ़ करोड़
Share Market Tips 2025: साल 2024 विदा हो रहा है। नया साल 2025 दस्तक दे रहा है। नए साल में हर कोई पैसा कमाना चाहता है। खास तौर पर भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग तो नए साल में तगड़े रिटर्न की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस मामले में दिनेश किरोला की शेयर बाजार वाली सक्सेस स्टोरी निवेशकों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें उम्मीद, लालच, नुकसान, धैर्य, नॉलेज से लेकर जोखिम उठाने की क्षमता और करोड़पति बनने तक का सफर है।

यह भी पढ़ें- Sushila Meena: कौन है सुशीला मीना, जिसका बोलिंग एक्शन जहीर खान जैसा, सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया VIDEO
भारतीय शेयर बाजार पर नजर रखने वाला का भी अनुमान है कि नए साल 2025 में निवेशकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। NIFTY 50 इंडेक्स तो 26,000 के पार चले जाने का अनुमान लगाया गया है। साल 2025 भारतीय शेयर बाजार की चाल कैसे रहने का अनुमान है? यहां क्लिक करके पढ़ें

Dinesh Kirola Army Man to Stock Burner: भारतीय सेना में फौजी रहे दिनेश किरोला की शेयर मार्केट वाली कहानी रौंगटे खड़े कर देने वाली है। पूरी कहानी खुद दिनेश ने एक इंटरव्यू में शेयर की है। दिनेश किरोला अपनी किस्मत से खूब लड़ा। सारी जमा पूंजी गंवा दी। लाखों के कर्ज में डूब गया। तनख्वाह से कई गुना ज्यादा बैंक लोन की किश्तें शुरू कर डालीं। फौज की नौकरी तक छोड़ दी। फिर 40 लाख रुपए के नुकसान के बाद ऐसा कमबैक किया कि इसकी कमाई डेढ़ करोड़ रुपए के पार पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- IPO GMP: बाजार में एंट्री को तैयार 5 आईपीओ, जानिए क्या है ग्रे मार्केट में दाम

Share Market Tips 2025: कौन हैं दिनेश किरोला, जिन्होंने शेयर बाजार के लिए छोड़ी फौज
भारतीय सेना का जवान रहा दिनेश किरोला उत्तराखंड का रहने वाला है। इनके तीन छोटी बहन व एक छोटा भाई है। पिता सब्जी की दुकान चलाते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। साल 2018 में खेल कोटे से भारतीय सेना ज्वाइन की थी। फौज में रहते ही शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने लग गए थे। इसी के चलते फौज छोड़नी पड़ी।
यह भी पढ़ें- Share Market: थम नहीं रहा बाजार में गिरावट का सिलसिला, जानिए क्यों आपको रहना चाहिए सावधान

Share Market Tips of Dinesh Kirola: एलओसी पर रहे तैनात दिनेश किरोला
दिनेश नेशनल लेवल का क्रॉस कंट्री दौड़ एथलीट रह चुका है। 18 साल की उम्र में फौजी बने दिनेश इसी साल जुलाई 23 साल का हो जाएगा। 2019 में फौज की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्पोर्ट्स टीम ज्वाइन करने की बजाय जम्मू कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में यूनिट का हिस्सा बन गए। एलओसी पर तैनाती मिली।
यह भी पढ़ें- Success Story: इंडियन आर्मी ज्वाइन करके मजदूर वर्दी में पहुंचा घर तो पूरा गांव जमकर नाचा, भर आईं मां की आंखें

फौज में रहते दिनेश किरोला की शेयर मार्केट में एंट्री
साल 2020 में एलओसी पर तैनाती के दौरान मेडिकल दिक्कतों की वजह हथियार की अनुमति नहीं थी। ऐसे में इनको जवानों के लिए खाना बनाने में लगा दिया। इसी दौरान एक बार यूट्यूब पर शेयर मार्केट में लाखों रुपए कमाने का वीडियो देख डीमैट अकाउंट खुलवाया।

दिनेश किरोला ने अपनी तनख्वाह से शुरू की ट्रेडिंग
दिनेश किरोला को उस समय 45 हजार रुपए महीना पगार मिलती थी। उसी से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग शुरू कर दी। शुरुआत में एक-दो दिन में 20-30 रुपए कमाए। फिर दोस्त की सलाह पर एक आईपीओ में अपनी बचत के 80-90 हजार रुपए लगाए और पहला मुनाफा 18 हजार का हुआ। फिर लालच बढ़ता गया।

ज्यादा रिटर्न के लालच में फंसता गया दिनेश किरोला
18 हजार का मुनाफा कमाने के बाद दिनेश शेयर मार्केट के लालच में फंसता गया। फिर 80 हजार के मूलधन व मुनाफे को मिलाकर एक लाख रुपए से ट्रेडिंग शुरू की। एक ही दिन में ट्रेडिंग में शॉर्ट सेलिंग की वजह से 20 हजार का पहला नुकसान झेला। इस नुकसान को कवर करने के चक्कर में नुकसान 20 हजार से बढ़कर पहले 45 हजार और फिर एक लाख तक पहुंच गया।

एक लाख के नुकसान के बाद भी नहीं छोड़ा शेयर मार्केट में निवेश
साल 2021 में एक लाख के नुकसान की भरपाई के लिए ऑप्शन ट्रेडिंग करने लगे। उसमें तगड़ा झटका लगा। तनख्वाह के एक लाख रुपए फिर शेयर मार्केट में डाले। वो एक लाख बीस बन गए तो लालच बढ़ता गया। फिर वो सारे भी गंवाए और दोस्त की मदद से बैंक से आठ लाख का पर्सनल लोन लिया। लोन की 18 हजार प्रतिमाह किश्त शुरू की। उनसे पहले तो दो लाख कमाए। बाद में वो सारे रुपए भी खो दिए। इसके बावजूद ट्रेडिंग नहीं छोड़ी।

शेयर बाजार में 10 लाख के नुकसान के बाद फिर लिया लोन
दिनेश ने अपनी तनख्वाह से तीन लाख रुपए जोड़े और फिर सात लाख का बैंक लोन और लिया। पूरे दस लाख रुपए शेयर मार्केट में डाल दिए ताकि पहले के दस लाख के नुकसान की भरपाई कर सके। वो रुपए भी तीन सप्ताह में पूरे गवां दिए। 20 लाख गंवाने के बाद कुछ समय के लिए स्टॉक मार्केट से दूरी बना ली। आधी तनख्वाह लोन की किश्त में जाने लगे।

दोस्त से पैसे उधार लेकर डेढ़ लाख से फिर की शुरुआत
दो-तीन माह में तनख्वाह से डेढ़ लाख रुपए जोड़कर फिर स्टॉक मार्केट में एंट्री ली। फौज के दोस्तों से दस प्रतिशत मुनाफा पर आठ लाख रुपए जुटाए। दो लाख अपने लगाकर उनको भी स्टॉक मार्केट में लगा दिया। इस वक्त तक नुकसान 20 लाख तक पहुंच गया था। थोड़ा मुनाफा हुआ तो दोस्तों को लौटाए। विश्वास जीतकर और रुपए लिए।
बैंक कर्ज व दोस्तों से लिए ऋण की डेढ़ लाख की किश्त देने लगे
खुद 45 हजार रुपए महीना की पगार पाते जबकि बैंक कर्ज व दोस्तों के हिस्से की डेढ़ लाख की किश्त देने लगे। तीसरे महीने वो सारी पूंजी भी गंवा दी। तब दोस्तों से झगड़े होने लगे। एक माह की छुट्टी मिली तो घर नहीं आए। एक ही जगह बैठकर शेयर मार्केट की बारीकियां सीखीं। अपनी गलतियों को सुधारा।

शेयर बाजार के लिए दोस्त से झूठ बोलकर लिया पैसा
फिर अपने एक दोस्त को घर की आर्थिक दिक्कत का झूठ बोलकर उसके नाम से दस लाख रुपए का बैंक लोन लिया। दो लाख खुद के मिलाए 12 लाख से फिर ऑप्शन ट्रेडिंग शुरू की। इस बार अपनी स्ट्रेटेजी बदली कि नुकसान थोड़ा सा भी होने पर ही बुक किया और मुनाफा बड़ा लेना शुरू किया। यह स्ट्रेटेजी काम कर गई, मगर तब तक दिनेश किलोरा को 40 लाख का नुकसान हो चुका था।

आखिर में दिनेश के किलोरा के पास बचे साढ़े तीन लाख रुपए ने बदली तकदीर
अंत में दिनेश किलोरा के पास साढ़े तीन लाख रुपए बचे थे। करो या मरो की स्थिति में आने पर दिनेश ने इन साढ़े तीन लाख से फिर ट्रेडिंग शुरू की। एक दिन में 22 लाख रुपए भी कमाए। एक दिन में 18 लाख गंवाए भी। फिर सेना के अफसरों को पता लग गया था कि दिनेश शेयर मार्केट में बुरी तरह फंस चुका है। उसकी नौकरी पर भी असर पड़ने लगा।

दिनेश किरोला का यूट्यूब चैनल Stock Burner
भारतीय शेयर बाजार में निवेश और नुकसान के चलते अप्रैल 2022 में फौज की नौकरी छोड़ दिनेश किरोला फुल टाइम शेयर मार्केट में ट्रेड करने लगा। Stock Burner यूट्यूब चैनल पर शेयर मार्केट की स्ट्रेटजी से संबंधित अपलोड करते हैं। इनके वीडियो को अब 3,772,578 लोग देख चुके हैं।

दिनेश किरोला अपनी बहन की शादी तक में नहीं आया
दिनेश किरोला ने जब 20 लाख रुपए कमाए तो आठ लाख रुपए बहन की शादी के लिए घर भेज दिए और शेष 12 लाख रुपए की पूंजी लेकर दस हजार रुपए महीना किराए पर पीजी में रहकर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की। कमाई डेढ़ करोड़ तक पहुंचाई।

शेयर बाजार में मुनाफे के बाद दिवाली पर घर वालों का बचाई सच्चाई
कई महीनों तक अंडरग्राउंड रहकर शेयर मार्केट में ट्रेड करता रहा और जब डेढ़ करोड़ रुपए कमा लिए तो पिछले साल दिवाली पर अपने घर पर सब कुछ बता दिया कि नौकरी छोड़ अब ट्रेडर बन गया है। कमाई पर एक बारगी तो परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ।
पापा को 22 लाख का स्क्रीनशॉट भेज दिलाया यकीन
दिवाली पर घर आने से पहले दिनेश किरोला ने पिता को फोन करके एक दिन में 22 लाख रुपए कमाने के बारे में बताया तो जवाब मिला कि घर नहीं आना है तो मत आ, मगर यूं बेवकूफ मत बना। फिर पिता को अकाउंट का स्क्रीनशॉट भेजा तो उन्हें यकीन हुआ।
घर बदला, पापा को दिलाई स्कूटी
दीपावली पर घर आने के बाद दिनेश किरोला ने अपार्टमेंट वाला नया घर लिया। पूरे घर को आलीशन तरीके से सजाया। अपने पापा को स्कूटी भी तोहफे में दी। अब दिनेश ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए अपने घर पर ही सेटअप तैयार कर रखा है।
(नोट-कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर कर लें।)
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications