'आप' के खिलाफ कांग्रेस-बीजेपी मियां-बीवी बन गये: केजरीवाल

नई दिल्ली। स्टिंग ऑपरेशन के चलते विवादों में आये 'आप' पार्टी के नेता के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह सब पार्टी के लोगों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, जिसके लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही जिम्मेदार हैं।

केजरीवाल ने कहा के 'आप' के खिलाफ सारे पापी एक हो गये है, बीजेपी-कांग्रेस तो पति-पत्नी की तरह है जो कि केवल और केवल हमें औऱ हमारी पार्टी को बदनाम करने में लगी हुए है लेकिन मैं साफ कह दूं कि जनता इस बात को समझ रही है और वही इन राजनीतिक दलों को सबक सीखायेगी जो सच्चे और ईमानदार लोगों को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि हमने मीडिया सरकार के अनुरंजन झा से स्टिंग का रॉ फुटेज मांगा जिसे पहले देने के लिए उन्होंने हां बोला लेकिन फिर अपनी जबान से पलट गये। केजरीवाल ने कहा कि हमें पता है कि यह सबकुछ हमें बदनाम करने के लिए किया गया है। टेप डॉक्टर्ड हैं जिसे राजनीतिक दलों के इशारे पर बनाया गया है। लेकिन मैं सच्चाई के साथ हूं इसलिए कहता हूं कि जीत हमेशा सच की होगी। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, हम उसे तुरंत मानेंगे।

आपको बता दें कि मीडिया सरकार डॉट कॉम की ओर से कराए गए स्टिंग ऑप्रेशन में आप पार्टी के 9 सदस्यों पर अवैध चंदे की उगाही का आरोप लगा है। जिसमें चुनावी मैदान में खड़ी शाजिया इल्मी भी शामिल हैं। स्टिंग ऑप्रेशन में साफ हो रहा है कि शाजिया ने चंदे के लिए औऱ धरना के लिए किसी महिला से पैसे की मांग कर रही हैं जिसे वह महिला मान गयी है। शाजिया 10 लाख चेक और 15 लाख कैश में लेने को तैयार है। तो वहीं कुमार विश्वास किसी से अपने प्रोग्राम के लिए पैसे लेने की बात कह रहे हैं।

दिल्ली की आरके पुरम सीट से उम्मीदवार शाजिया इल्मी ने कहा है कि वो अपनी पार्टी पर दाग नहीं लगने देंगी। शाजिया ने कहा है कि निर्दोष साबित होने तक वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। हमें पता है कि यह हमे परास्त करने के लिए दुश्मन की एक घटिया चाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+