'टॉयलेट एक प्रेम कथा' फिल्म के लिए स्टेट जीएसटी का पैसा वापस किया जाएगा: यूपी कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह

नई दिल्ली। कुछ समय पहले ही आई अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार चर्चा में आने का कारण है कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की तरफ से दिया गया एक बयान। सिद्धार्थ नाथ ने कहा है कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के लिए लिया गया स्टेट जीएसटी का पैसा वापस किया जाएगा। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म खुले में शौच के खिलाफ जागरुकता फैलाने पर आधारित है, जिसने काफी अच्छी कमाई भी की थी। इस फिल्म की खास थी की वजह से फिल्म ने रिलीज के दौरान पैसे तो कमाए ही साथ ही वाहवाही भी खूब लूटी थी।

टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म के लिए स्टेट जीएसटी का पैसा वापस किया जाएगा: यूपी कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह

2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरे होने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने केन्द्र सरकार के सभी अस्पतालों से कहा था कि वह अपने यहां अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म दिखाएं। राज्य सरकारों ने अपने अपने प्रदेश के सभी अस्पतालों में ऐसा करने को कहा था। अब जीएसटी का पैसा वापस करने की बात सामने आने के बाद फिर से यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है।

किसे मिलेगा पैसा?
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह तो कह दिया है कि 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म के लिए स्टेट जीएसटी का पैसा वापस किया जाएगा, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यह पैसा किसे वापस होगा। दरअसल, यह सारा पैसा जनता की जेब से सरकारी खजाने में गया है। अगर जीएसटी पहले ही माफ हो जाता तो लोगों को सस्ती टिकट मिलती, लेकिन लोगों ने तो जीएसटी भर दिया है और अब यह पैसा वापस दिए जाने की बात की जा रही है। अगर यह पैसा सिनेमाहॉल मालिकों को मिलता है तो यह उनका अतिरिक्त मुनाफा होगा, जो सरकारी खजाने से उनके पास जाएगा। हालांकि, कायदे से यह पैसा जनता को वापस मिलना चाहिए, जिन्होंने टिकट खरीदते समय यह जीएसटी दिया था, लेकिन टिकट खरीददारों का पता लगाकर उनको पैसे वापस देना थोड़ा मुश्किल काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+