बढ़ सकता है लॉकडाउन, कई राज्य सरकारों ने केंद्र से की अपील

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही है कि, सरकार लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकती है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया है कि कई सारे राज्यों और विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार से देश में जारी लॉकडाउन को बढ़ाने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार राज्यों और विशेषज्ञों की सलाह पर विचार कर रही है।

Recommended Video

    Coronavirus: AIIMS Director के थर्ड स्टेज वाले बयान के बाद बढ़ सकता है Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    state governments are requesting Central Government to extend the lockdown: Government sources

    आपको बता दें कि देश में इस समय 14 अप्रैल तक 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ऐहतियाती तौर पर पहले से ही कई विशेषज्ञों ने राय दी थी कि कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। अब खबर है कि कई राज्य सरकारों ने भी केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। सरकार इस दिशा में विचार कर रही है।

    इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, अगर जरूरत महसूस हुई तो हम लॉकडाउन को आगे बढ़ाएंगे। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ती संख्या को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया था। लाकडाउन की सीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। लेकिन देश में लगातार बढ़ कोरोना के मामलों को देखते हुए ऐस कायस लगाए जा रहे थे कि, सरकार देश में उन जगहों पर लॉकडाउन जारी रख सकती है जो इस समय महामारी के हॉटस्पॉट बन गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+