मुझ पर तो देशद्रोह का आरोप हैं, देशद्रोही को सुरक्षा क्यों?: हार्दिक पटेल
अहमदाबाद। गुजरात में दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को दो दिन पहले सरकार ने सरकारी सुरक्षा मुहैया करवाने का बाद अब पादीदार नेता हार्दिक पटेल को सुरक्षा के लिए सरकारी गार्ड दिए गए है। सरकार की ओर से दी गई सुरक्षा पर तंज कसते हुए सवाल खड़े कर दिए।

हार्दिक ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि, आज मेरे घर पर पुलिस वाले आए थे और बोले आपको सुरक्षा देनें का आदेश हैं। लेकिन मुझ पर तो देशद्रोह का आरोप हैं। देशद्रोही को सुरक्षा क्यों?!, सुरक्षा के नाम पर हमारी जासूसी करने पुलिस का सहारा लिया जा रहा हैं।
हार्दिक पटेल का कहना है कि भाजपा सरकार सुरक्षा की आड़ में उनके हर एक कदम की जासूसी कराना चाहती है। जबकि, राज्य सरकार का कहना है कि चुनाव अवधि में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर हार्दिक को सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
आपको बता दें कि सरकार की ओर से मिली सुरक्षा पर दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने भी राज्य सरकार पर जासूसी का आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications