रिया बोलीं- 'फ्लैट की 17 हजार EMI कैसे भरूंगी?' सुशांत की बहन ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने इंटरव्यू में बहुत सी ऐसी बातें कही हैं, जिन्हें सुशांत के परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों तक ने झूठा बताया है। रिया ने इंटरव्यू के दौरान अपनी संपत्ति को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सवाल उठाया है। रिया ने कहा था कि वह अब पता नहीं अपनी 17 हजार रुपये की ईएमआई कैसे देंगी।
Recommended Video

रिया बोली- कैसे दूंगी ईएमआई
श्वेता ने एक वीडियो शेयर करते हुए रिया को करारा जवाब दिया है। इस वीडियो में रिया कहती हैं, 'मुंबई के खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जो मैं सुशांत से मिलने से पहले खरीदने की कोशिश में लगी थी। वो 72 लाख की प्रॉपर्टी है, जिसमें से 50 लाख रुपये बैंक से लिया गया लोन है। इसके सारे पेपर मैं ईडी को सौंप चुकी हूं और इसका बैंक लोन अब भी भरा जा रहा है। मुझे 50 लाख रुपये अभी देने हैं। मेरा महीने का 17 हजार रुपये का ईएमआई है। जो अब मैं पता नहीं कहां से दूंगी।'

श्वेता सिंह कीर्ति ने क्या कहा?
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया की इन बातों को झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा है, 'तुम चिंता में हो कि कैसे 17,000 की ईएमआई भरोगी, कृपया मुझे बताओ कैसे तुम भारत के सबसे महंगे वकील को पैसे दे रही हो, जिसे तुमने हायर किया है??' इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ड्रग्स ग्रुप की कुछ चैट शेयर की थीं। जो काफी वायरल भी हो रही हैं। ये चैट्स रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी और सैमुअल मिरांडा सहित अन्य लोगों के बीच बातचीत की हैं। इनमें रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक किसी से डूबी लाने को कह रहे हैं। गूगल सर्च के अनुसार, ये गांजे की सिगरेट होती है।

रिया पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
बता दें सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ अन्य लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, उनके साथ धोखाधड़ी करने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। परिवार ने बिहार में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद केस सीबीआई के हाथों में आ गया। हालांकि मामले में नए खुलासे होने के बाद अब परिवार रिया पर सुशांत को बिना बताए ड्रग्स देने का आरोप लगा रहा है। साथ ही परिवार का कहना है कि अब उन्हें ऐसा लगता है कि सुशांत की हत्या की गई थी। इस मामले में ड्रग का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी जांच कर रहा है और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच कर रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से आज दूसरी बार पूछताछ करेगी सीबीआई












Click it and Unblock the Notifications