Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SSR CASE: एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी, जानें क्यों ?

SSR CASE: एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस सुरक्षा प्रदान करेगी, जानें क्यों ?

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। इस केस की मुख्‍य आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शुक्रवार से पूछताछ करना शुरु कर दिया है। शनिवार यानी कि आज भी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब रिया को मुंबई पुलिस प्रोटक्शन देगी।

मुंबई पुलिस ने बताई ये बात

मुंबई पुलिस ने बताई ये बात

मुंबई पुलिस ने बताया के रिया चक्रवर्ती जब भी अपने आवास से DRDO के गेस्ट हाउस सीबीआई के बुलाने पर जाती हैं तो मुंबई पुलिस उन्‍हें सुरक्षा प्रदान करेगी। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा सीबीआई के अधिकारी के अनुरोध पर ऐसा किया जा रहा है।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty questioned for more than 10 hours by CBI, summoned Again
    इस कारण रिया चक्रवर्ती को दी जा रही पुलिस सुरक्षा

    इस कारण रिया चक्रवर्ती को दी जा रही पुलिस सुरक्षा

    बता दें रिया चक्रवर्ती ने पिछले दिनों अपने अपार्टमेंट कैम्‍पस का एक वीडियो जारी कर बताया था कि उनके परिवार और उनकी जान को खतरा हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपनी जान और अपने परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। रिया ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए लिखा था यह मेरी बिल्डिंग के अंदर का कम्पाउंड है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिटायर्ड आर्मी अफसर) है। हम घर से बाहर निकलकर सीबीआई और ईडी और कई जांच अधिकारियों को सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन में सूचना दी है और वहां गए भी थे, कोई मदद नहीं दी गई। इस वीडियो में रिया के पिता के साथ मीडियाकर्मी बदसलूकी करते दिख रहे हैं। यहीं कारण है कि रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा में डीआरडीओ के आफिस ले जाया जाएगा।

    सीबीआई ने लगातार 10 घंटे की थी रिया से पूछताछ

    सीबीआई ने लगातार 10 घंटे की थी रिया से पूछताछ

    गौतरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की प्रमुख आरोपी एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। वहीं जांच एजेंसी सीबीआई रिया से शनिवार को भी पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, रिया से सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, केशव बचनेर और दीपेश सावंत के सामने बैठाकर सवाल पूछे जा सकते हैं। सुशांत की मौत मामले को लेकर चल रही सीबीआई जांच का आज नौवां दिन है। पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, केशव और सैमुअल मिरांडा गेस्ट हाउस पहुंच चुके हैं।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी रिया को जल्‍द भेजेगी समन

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी रिया को जल्‍द भेजेगी समन

    एनसीबी सुशांत मामले में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी आज रिया को पूछताछ के लिए समन दे सकती है। वहीं टैलेंट मैनेजर जया साहा ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए बयान में कहा है कि उन्होंने कभी किसी को सीबीडी ऑयल जैसा कुछ सप्लाई नहीं किया है। जया के अनुसार सुशांत ने उनसे संपर्क करके बताया था कि वे अवसाद से जूझ रहे हैं। इसी कारण उन्होंने सीबीडी ऑयल को चाय या कॉफी के साथ लेने का सुझाव दिया था।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+