SSR Case: रिया के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप ने शेयर की Whatsapp Chat,लोगों ने कहा-शर्म करो

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती इस वक्त 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, रिया के अरेस्ट होने के बाद रिया चक्रवर्ती को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, अब 22 सितंबर तक रिया को जेल में रहना होगा।

'जिस दिन सच बाहर आएगा उस दिन शर्म आएगी'

'जिस दिन सच बाहर आएगा उस दिन शर्म आएगी'

रिया की गिरफ्तारी से जहां एक ओर सुशांत की फैमिली और फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग रिया के सपोर्ट में हैं। इस मामले को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी tweet किया है लेकिन उन्हें भी लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ गया।

अनुराग ने शेयर किया Whatsapp Chat

अनुराग ने शेयर किया Whatsapp Chat

दरअसल फिल्म-मेकर अनुराग कश्यप ने लिखा कि जिस दिन सच बाहर आ गया ना, उस दिन आपको अपने आप पर शर्म आ जाएगी, यह समाज, उपभोक्ताओं की दर्शनरति दुनिया है, झूठ के प्रचारक, मुझे आप सभी के लिए खेद है, जिस दिन सच सामने आएगा और उस दिन आपको अपने आप पर शर्म आएगी, हां ये सच है कि मैं उसके साथ काम नहीं करना चाहता था।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty का नया ठिकाना Bycull Jail !, जानिए अबतक का पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    अनुराग ने सुशांत को कहा-वो परेशान करने वाला इंसान है

    अनुराग ने सुशांत को कहा-वो परेशान करने वाला इंसान है

    मालूम हो कि अनुराग ने जो whatsapp चैट शेयर की है वो 22 मई की है, यानी कि सुशांत की मौत से तीन हफ्ते पहले की, ये वार्तालाप सुशांत के मैनेजर और अनुराग के बीच की है, जो इस प्रकार है।..

    • सुशांत के मैनेजर ने पूछा-'आशा है आप अच्छे होंगे'।
    • इस पर अनुराग ने कहा- 'हां, आप ठीक हैं?
    • सुशांत के मैनेजर ने कहा- 'हां, मैंने होम टाउन में हूं, यहां फार्म बनाया है और बहुत खुश हूं, मुझे पता है आप उन लोगों को पसंद नहीं करते जो एक्टरों की सिफारिश करते हैं, मुझे लगता है कि यह चांस आपके साथ मेरे द्वारा लिया जा सकता है,अगर आपको लगता है कि सुशांत किसी भी तरह आपके साथ किसी फिल्म में फिट बैठते हैं तो उनका ध्यान रखिएगा, आप दोनों को कुछ रचनात्मक चीज करते देखना बहुत मजेदार होगा।
    • अनुराग मैनेजर से कहते हैं- वो बहुत ही परेशान करने वाला शख्स है, मैं उन्हें शुरू से ही जानता हूं।
    'गुलाब लाल होते हैं, बैंगनी नीला होता है'

    'गुलाब लाल होते हैं, बैंगनी नीला होता है'

    और इसके बाद अनुराग कश्यप ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रिया के लिए न्याय की बात कही है, उन्होंने लिखा कि गुलाब लाल होते हैं, बैंगनी नीला होता है, आओ पितृसत्ता को ध्वस्त करते हैं, मैं और तुम। बता दें कि अनुराग कश्यप द्वारा साझा किये गए यह शब्द रिया चक्रवर्ती की टी-शर्ट पर भी लिखे थे, जो उन्होंने कल पहन रखी थी।

    लोगों ने अनुराग कश्यप को सुनाई खरी-खरी

    लेकिन रिया के सपोर्ट में किया गया अनुराग का ये ट्वीट उन पर ही भारी पड़ गया और लोगों ने जमकर अनुराग की क्लास लगा दी, कुछ यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या आप भी ड्रग्स के लेन-देन में शामिल हो, क्या अगला नंबर तुम्हारा है, अरे कुछ तो शर्म करो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+