Srijana Subedi: प्रेम कहानी को अमर करके USA से नेपाल लौटीं बिबेक पंगेनी की पत्नी श्रीजना, आते ही किया यह काम

Srijana Subedi Nepal: वो श्रीजना तो याद ही होगी? जिसकी कहानी प्यार, संघर्ष, समर्पण, और पति की मौत से जुड़ी है। उसने अपने पति बिबेक पंगेनी का आखिरी सांस तक साथ निभाया। अमेरिका से श्रीजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी की प्रेम कहानी पूरी दुनिया में अमर हो गई। अब श्रीजना सुबेदी अमेरिका छोड़कर अपने देश नेपाल लौट आई है। सोशल मीडिया में श्रीजना सुबेदी के अमेरिका से वापसी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

नेपाली सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर श्रीजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी पीएचडी की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे। वहां पढ़ाई के दौरान बिबेक कैंसर की चपेट में आए थे तो श्रीजना ने बिबेक की खूब देखभाल की। तमाम प्रयासों के बावजूद बिबेक को बचाया नहीं जा सका। ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे बिबेक पंगेनी का निधन 19 दिसंबर, 2024 को हो गया था।

Srijana Subedi wife of Bibek Pangeni

बिबेक पंगेनी की अस्थियां बागमती नदी में विसर्जित

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में श्रीजना अपना सामान पैक करती नजर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बिबेक की मृत्यु के बाद श्रीजना ने अमेरिका छोड़कर नेपाल लौटने का फैसला किया। उन्हें लगा कि वह उस जगह पर नहीं रह सकती, जहाँ उनके पति की मृत्यु हुई थी। नेपाल वापस लौटने के बाद श्रीजना सुबेदी ने अपने दिवंगत पति बिबेक पंगेनी की अस्थियों को पशुपति क्षेत्र में बागमती नदी में विसर्जित किया।

Who is Srijana Subedi: कौन हैं श्रीजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी?

बता दें कि सोशल मीडिया सेंसेशन श्रीजना सुबेदी और बिबेक पंगेनी ने 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। लंबे समय से बिबेक (विवेक) पंगेनी व श्रीजना सुबेदी अमेरिका में रह रहे थे। दोनों ने अमेरिका की जॉर्जिया विश्वविद्यालय में भौतिकी और खगोल विज्ञान में पीएचडी के लिए दाखिला ले रखा था। नेपाल में श्रीजना ने एक्टिव एकेडमी कॉलेज बसुंधरा, काठमांडू और श्री शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनापोखर-1, बर्दिया से पढ़ाई की है।

श्रीजना सुबेदी-बिबेक पंगेनी ने एक साथ की स्‍कूल की पढ़ाई (Srijana Subedi Bibek Pangeni Story in Hindi)

श्रीजना सुबेदी-बिबेक पंगेनी की लव स्‍टोरी साल 2024 के अंत में सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रही। लोग श्रीजना सुबेदी को 'कलयुग की सीता' तक कहने लगे थे। श्रीजना के साथ बिबेक ने भी श्री शारदा हायर सेकेंडरी स्कूल मैनापोखर-1, बर्दिया से पढ़ाई की थी। बिबेक ने केंद्रीय भौतिकी विभाग-टीयू में भौतिकी, त्रि-चंद्र कॉलेज में बी.एससी. और जया बागेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी अध्ययन किया। इसके अलावा बिबेक पंगेनी फ्रीलांस राइटर के तौर पर भी काम किया करते थे।

यह भी पढ़ें- Srijana Bibek Love Story: क्‍या पति की मौत के बाद संन्यासी बन गईं श्रीजना, ताउम्र रहेंगी अकेली? VIDEO में दावा

Srijana Subedi wife of Bibek Pangeni

Srijana Subedi Husband: स्टेज 4 ब्रेन कैंसर से हुई बिबेक पंगेनी की मौत

अमेरिका में रहने के दौरान बिबेक पंगेनी को स्टेज 4 का ब्रेन कैंसर हो गया। तब श्रीजना ही पति के लिए केयर टेयर बन गई। दो बड़ी सर्जरी और उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। डॉक्‍टरों ने कह दिया था कि बिबेक छह माह तक जीवित रहेंगे। श्रीजना ने हार न मानने का दृढ़ निश्चय किया। बिबेक की खूब देखभाल की मगर, बिबेक पंगेनी कैंसर से जंग हार गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+