पड़ोसियों से जानिए कैसी रहती थीं श्रीदेवी, क्या था उनका रूटीन
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड की चांदनी अब जा चुकी है। करोड़ों फैंन और फैमिली को अंधेरे में छोड़कर चली गई। श्रीदेवी के निधन की खबर जिसने भी सुनी उसे विश्वास नहीं हुआ। लोग इसे मजाक मान रहे थे, लेकिन सच्चाई बदल नहीं सकती। दुबई में श्रीदेवी ने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनकर उसने पड़ोसी भी सकते में हैं। उन्होंने मीडिया से श्रीदेवी से जुड़ी यादें साझा की और उनके स्वभाव को लेकर बात की।

फिटनेस के लिए वॉक करती थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी के एक पड़ोसी ने बताया कि वो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करीब 2 घंटे तक वॉक करती थी। वो जब भी किसी से मिलती थी तो उसे देखकर स्माइल जरूर किया करती थी। आते-जाते लोगों से हंसकर मिलना उसने गुड मॉर्निंग, गुड इवनिंग करती थी।

हावी नहीं हुआ स्टारडम
श्रीदेवी के एक पड़ोसी ने बताया कि वो बड़ी एक्ट्रेस थी, लेकिन उनपर स्टारडम हावी नहीं हुआ। वो लोगों के साथ बड़ी सादगी के साथ पेश आती थीं। वो सबसे अच्छे से मिलती थीं, सबसे अच्छे से बात करती थीं। उन्होंने दोनों बेटियों पर बहुत मेहनत की थी। दोनों बेटियां सोसाइटी में बहुत कम निकलती थीं। श्रीदेवी की सोसाइटी के पास चाय बेचने वाली महिला ने मीडिया को बताया कि वो उनको आते-जाते देखती थी। वहीं पास की दुकान चलाने वाले चेतन ने उनसे सेल्फी मांगी और श्रीदेवी ने उन्हें सेल्फी दी भी। श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से उनके पड़ोसी भी बेहद दुखी है।

अंबानी से जेट से लाएगा श्रीदेवी का शव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से श्रीदेवी के शव को लाने के लिए अनिल अंबानी ने अपना प्राइवेट जेट प्लेन भेजा है। आपको बता दें कि श्रीदेवी मोहित मेहवाल की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं और मोहित की पत्नी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भतीजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications