#Sridevi: श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हर चीज सफेद, जानिए क्या है इसकी वजह..

Recommended Video

    Sridevi की सफेद ख्वाहिश जान आप भी Emotional हो जाएंगे | वनइंडिया हिन्दी

    मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। आज दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी आखिरी ख्वाहिश के मुताबिक, विदाई में इस्तेमाल होने वाली हर चीज सफेद रंग की होगी।

     श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था

    श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था

    दरअसल श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था, वो अक्सर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से कहा करती थीं कि वो जब इस दुनिया से जाएंगी तो उनकी यात्रा में हर चीज सफेद होनी चाहिए, इसलिए आज उनके घर में हर चीज सफेद कर दी गई है। उनके घर के दीवारों के पर्दे सफेद रंग के कर दिए गए हैं तो वहीं उनके लिए सफेद फूलों का इंतजाम किया गया है।

    सफेद रंग ने बनाया पर्दे की 'चांदनी'

    सफेद रंग ने बनाया पर्दे की 'चांदनी'

    सफेद रंग वैसे तो लोगों के लिए बेहद कोरा होता है लेकिन सच तो ये है कि इस सफेद रंग ने उन्हें पर्दे की ना मिटने वाली 'चांदनी' बनाया था। सफेद साड़ी, सफेद सलवार और सफेद मखमली दुप्पटे में सजी श्रीदेवी को लोगों ने यश चोपड़ा की मेगा हिट फिल्म 'चांदनी' में देखा तो हर कोई उनके इस रूप के देखकर मदहोश हो गया। श्रीदेवी इससे पहले हिट थीं, सुंदर थी, ग्लैमरस थीं लेकिन फिल्म 'चांदनी' के बाद वो हर किसी के दिल की रानी हो गईं।

    इस सफेद रंग ने मेरे करियर में सफलता के सारे रंग भर दिए...

    इस सफेद रंग ने मेरे करियर में सफलता के सारे रंग भर दिए...

    खुद एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था मैंने जब अपने आप को चांदनी फिल्म में देखा, तो मैं खुद अपने आप को पहचान नहीं पाई थीं, एक बार तो मुझे अपने आप पर ही अभिमान हो गया था कि कोई सफेद लिबास में इतना सुंदर कैसे लग सकता है। इस सफेद रंग ने मेरे करियर में सफलता के सारे रंग भर दिए।

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    दिल का दौरा पड़ने से निधन

    आपको बता दें कि बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया था , वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को आज ही एयर कार्गो से मुंबई लाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+