रामदेव की कंपनी पतंजलि को टक्कर देगें ये आध्यात्मिक गुरु, खोलेंगे रिटेल स्टोर

रामदेव की कंपनी पंतजलि को टक्कर देगें ये आध्यात्मिक गुरू, खोलेंगे रिटेल स्टोर

नई दिल्ली। योगगुरु रामदेव की कंपनी पतंजलि को टक्कर देने के लिए अब आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी रीटेल मार्केट में उतरेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रविशंकर 1,000 रीटेल स्टोर खोलने जा रहे हैं। इसमें साबुन, टूथपेस्ट, डिटर्जेंट, घी और कुकीज शामिल होंगी।

shri shri ravi shankar company launch retail store soon

श्री श्री आयुर्वेद ट्रस्ट के चीफ एग्जिक्यूटिव तेज कटपिटिया ने कहा, देखा जा रहा है कि आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट्स को अपना रहे हैं ऐसे में कंपनी नए स्टोर खोलने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी 2003 से ही साबुन, मसालों आदि की बिक्री कर रही है। अभी इन्हें ऑनलाइन बेचा जा रहा है। अब कंपनी फूड और होम कैटिगरी में 300 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स उतारेगी।

shri shri ravi shankar company launch retail store soon

कटपिटिया ने कहा कि हमारा मकसद किसी के साथ मुकाबला करना नहीं है, हम आयुर्वेद मार्केट में आगे बढ़ना चाहते हैं। कंपनी का पहला स्टोर सिंतबर में खुलेगा और नवंबर तक 50 स्टोर खुलेंगे। कंपनी इसके जरिए बड़ा बिजनेस खड़ा करना चाहती है। पतंजलि बीते एक दशक में 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी बन गई है। ऐसे में बहुत से लोग इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+