VIDEO: गिलहरी के बच्चों को खाने जा रहा था पीला कोबरा, तभी उन्हें बचाने पहुंचा नेवला, क्या हुआ अंजाम?

नई दिल्ली: कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। इसी की ही एक घातक प्रजाति है- केप कोबरा। इसकी सारी खासियतें तो सामान्य कोबरा की ही तरह रहती हैं, लेकिन इसका शरीर पीले रंग का होता है। अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें केप कोबरा दो छोटे जीवों का शिकार करने की फिराक में रहता है। (वीडियो- latestsightings से साभार)

शुरू में लगी नार्मल घटना

शुरू में लगी नार्मल घटना

ये वीडियो साउथ अफ्रीका के कलगाडी ट्रांसफ्रंटियर पार्क का है, जहां पर कुछ टूरिस्ट घूमने निकले थे। नोसोब कैंपसाइट के पास उनको एक केप कोबरा दिखा, जो खाने की तलाश में था। वहां पर कुछ गिलहरियां भी अपने बच्चों के साथ थीं। शुरू में पर्यटक कोबरा को देखकर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तभी कोबरा ने गिलहरियों पर हमला शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी अपना कैमरा ऑन कर उसे फिल्माने लगे।

कई गिलहरियों ने कोबरा को घेरा

कई गिलहरियों ने कोबरा को घेरा

कोबरा बड़ी गिलहरियों और उनके बच्चों को अपनी खुराक बनाने की कोशिश में था। वो लगातार अपने फन को उठाकर उन पर हमला भी कर रहा था, लेकिन वो बच जा रही थीं। साथ ही गिलहरियां भी उस पर हमला कर रही थीं। कुछ ही देर में वहां पर बहुत सी गिलहरियां इकट्ठा हो गईं। सबने कोबरा को घेर लिया। इसके बावजूद भी कोबरा उन पर हावी हो रहा था, क्योंकि उसके जहर की एक बूंद सभी गिलहरियों को मार सकती थी।

...तभी वहां पहुंचा नेवला

...तभी वहां पहुंचा नेवला

कुछ ही पल में ये मुकाबला और रोमांचक हो गया। गिलहरियों को मुश्किल में देख वहां पर एक नेवला आ गया। नेवला और सांप की दुश्मनी के किस्से पहले से ही काफी फेमस हैं, ऐसे में वहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। सांप के सामने अब दो चुनौतियां थीं। पहला नेवले से खुद को बचाना और दूसरा गिलहरी का शिकार कर अपनी भूख मिटाना।

सांप ने लिया ये फैसला

सांप ने लिया ये फैसला

इसके बाद नेवला सांप पर लगातार हमला करता गया। सांप ने भी कई बार उसको डसने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुआ। अंत में उसने वहां से भागना ही सही समझा, तब जाकर नेवले और गिलहरी ने राहत की सांस ली।

दोबारा नहीं आया

दोबारा नहीं आया

वीडियो को फिल्माने वाले लारा डी माटोस ने कहा कि जब हम करीब पहुंचे तो हमने देखा कि गिलहरी केप कोबरा को अपने बिल से दूर रखने की कोशिश कर रही थी, बिल के पास ही उसके बच्चे थे। गिलहरी ने कई बार कोबरा को भगाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं गया। हालांकि बाद में नेवला वहां पहुंचा और उसने हालात को संभाल लिया। इसके बाद वो काफी देर तक वहां रहे, लेकिन कोबरा दोबारा नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+