आलोक वर्मा के घर के बाहर पकड़े गए 4 लोग, तेजस्वी बोले- जासूसी और स्नूप पीएम मोदी की एकमात्र सफल योजना
नई दिल्ली। छुट्टी पर भेजे जा चुके आलोक वर्मा के दिल्ली स्थित आवास के बाहर से चार लोगों के पकड़े जाने का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूरे प्रकरण पर पीएम मोदी पर हमला बोला है और कहा है कि 'भारत में जासूसी और स्नूप' ही पीएम मोदी की एकमात्र सफल योजना है। तेजस्वी ने कहा है कि पीएमओ के आदेश पर सीबीआई और आईबी के लोग पीएम मोदी के फायदे के लिए काम कर रहे हैं।

तेजस्वी ने हमला बोलते हुए कहा, क्या पीएम मोदी ने नागरिकों की निजता और आजादी की सुरक्षा करने की शपथ नहीं ली थी या वे जानबूझकर इन सबका उल्लघंन कर रहे हैं? सूत्रों के मुताबिक, आलोक वर्मा के घर के बाहर घूम रहे लोग आईबी के बताए गए हैं आईबी ने इस बाबत कहा है कि संवदेनशील इलाके ये अफसर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
सीबीआई अफसरों के बीच जारी विवाद ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर पीएम मोदी को घेर रही है जबकि सरकार की तरफ से बुधवार को बयान दिया गया था कि दोनों अफसरों पर आरोप लगने के कारण उन्हें छुट्टी पर भेजने के बारे में सीवीसी ने फैसला लिया था और उसके बाद ही ये कार्रवाई की गई थी ताकि निष्पक्ष जांच कराई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications