खूनी मोहब्बत: एकतरफा इश्क में आशिक ने नवविवाहिता को मारी गोली

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरैना के जौरा कस्बे के ग्राम कुमरपुर में रहने वाला रवि तिवारी उसी गांव की युवती पूजा गौड से एकतरफा प्रेम करता था। पुलिस ने बताया कि बीते दो मई को पूजा का विवाह मुरैना निवासी अशोक के साथ हुआ और तब से रवि परेशान रहने लगा था। सोनकिया ने बताया कि शादी के बाद पहली बार पूजा नौ मई को ससुराल से अपने मायके आई थीं और कल शाम लगभग सात बजे जब वह अपनी मां और बहन के साथ शौच के लिए खेत गई तो रवि ने उसे गोली मार दी।
गोली पूजा के कमर के ऊपर के हिस्से में लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई है। पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता को तुरंत जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि युवक पीडिता से एकतरफा प्रेम करता था और युवती की शादी से नाराज युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications