'दुनिया को पता है, विपक्ष में एहसास भी नहीं', तेलंगाना के विकास को लेकर KTR का विपक्ष पर तंज
तेलंगाना में सीएम केसीआर सरकार के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए केटीआर कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हैदराबाद की प्रगति की चर्चा है। बीआरएस नेता ने कहा कि फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू और सुपरस्टार रजनीकांत जैसी प्रभावशाली हस्तियों ने हैदाबाद के विकास की प्रशंसा की है। मंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर हैदराबाद के विकास की चर्चा होने के बावजूद विपक्ष राज्य में विकास को समझ पाने में समर्थ नहीं है।
मीडिया के बातचीत के दौरान केटीआर ने कहा कि पहली बार हैदराबाद आने वाले किसी भी निवेशक की पहली टिप्पणी उत्कृष्ट सड़क बुनियादी ढांचे और स्वच्छता के बारे में थी। उन्होंने बताया कि फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू हैदराबाद आकर आश्चर्य में थे। बीआरएस दिग्गज ने कहा, "यंग लियू हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान आश्चर्यचकित होकर कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह भारत में थे।"

केटीआर ने कहा कि दुनिया पहचान रही है कि हैदराबाद क्या है और उसका विकास क्या है। रामा राव ने कहा, "सुपरस्टार रजनीकांत ने भी हैदराबाद के परिवर्तन की सराहना की थी, लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी गजनी शहर के विकास को महसूस नहीं कर रहे थे"।
केटीआर ने पर्यटन के क्षेत्र में विकास के दावे के साथ कहा, "एक बार बीआरएस सत्ता में आ जाए, तो मैं अपने नेता से पर्यटन पोर्टफोलियो के लिए अनुरोध करूंगा। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें काफी संभावनाएं हैं। "
केटीआर ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में सरकार का निवेश न्यूनतम हो सकता है और कई परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड के तहत क्रियान्वित की जा सकती हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार बीएनआई के साथ बैठकें कर सकती है और विशेष रूप से कर मुद्दों को संबोधित करने के लिए योजनाएं बनाई जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications