दिल्ली: एयरपोर्ट जा रहे स्पाइसजेट के पायलट को बदमाशों ने लूटा, चाकू से किया घायल

दिल्ली: एयरपोर्ट जा रहे स्पाइसजेट के पायलट को बदमाशों ने लूटा, चाकू से किया घायल

नई दिल्ली। दिल्ली में अनलॉक 1 के खुलते ही मानों अपराधियों का अनलॉक भी शुरू हो गया है। बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे स्पाइसजेट के एक पायलट को बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर लूट लिया और उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दिल्ली के आईआईटी फ्लाइओवर के पास की है, जहां करीब 10 बाइक सवारों ने पालयट के साथ लूटपाट की और उसे घायल कर वहां से फरार हो गए।

 SpiceJet Pilot Robbed At Gunpoint Near IIT Delhi ,pilot injured

एएआई के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे स्पाइस जेट के एक पायलट को आईआईटी फ्लाईओवर के पास बंदूक की नोंक पर लूट लिया गया। पायलट पर उस वक्त हमला हुआ जब वो अपने फरीदाबाद स्थित घर से ऑफिस की कैब में दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। आईआीटी प्लाईओवर के पास 5 बाइक पर सवार 10 बदमाशों ने उनका रास्ता ब्लॉक कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और बंदूक के दम पर पायलट से पैसे छीन लिए । पायलट के पास करीब 34000 रुपए थे, जो बदमाशों ने उनसे छीन लिए। बदमाशों ने चाकू से उसपर वार किया और उसे लहुलुहान कर फ्लाईओवर पर छोड़कर फरार हो गए।

वहीं किसी तरह से घायल अवस्था में ही पायलट पुलिस को फोन करने में सफल रहे। दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पास में ही थी। पुलिस ने बाइकर्स के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। पुलिस को बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में जानकारी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+