स्पाइस जेट ने दिया कमाल का ऑफर, किस्तों में भरें हवाई किराया
नयी दिल्ली। अक्सर लोग महंगे हवाई किराए के चक्कर में हवाई यात्रा करने से बचतें है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं हैं। दरअसल एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट एक कामल का ऑफर लेकर आई हैं। इस ऑफर के जरिए अब आप आसानी से हवाई यात्रा कर सकते हैं।

स्पाइसजेट ने एक नई किराया योजना शुरू की, जिसके तहत यात्री किराये का समान मासिक किस्तों में भुगतान कर पाएंगे। इस स्कीम के जरिए अब हवाईयात्रा आसान हो जाएगी, खासकर ऐसे यात्रियों के लिए जो किराए का बाद में भुगतान करना चाहते हैं।
कंपनी के मुताबिक, ग्राहक अपनी सुविधा से किस्त की रकम तय कर सकेंगे। ये सुविधा एक्सिस बैंक, एचएसबीसी, कोटक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड का क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों की दी जा रही है। ग्राहक तीन से 12 मासिक किस्तों में किराये का भुगतान कर सकेंगे। हलांकि इसके लिए आपको 12-14 फीसदी ब्याज देना होगा। लोगों को ये यह सुविधा सिर्फ स्पाइसजेट की वेबसाइट पर बुकिंग में ही दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications