Spicejet के विमान की पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग, जानिए पूरा मामला
दिल्ली से शिलांग जा रहे विमान को बर्ड हिट की वजह से पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जानकारी के अनुसार स्पाइसस जेट का विमान संख्या SG2950 पक्षी से टकरा गया, जिसकी वजह से विमान को पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। पक्षी के टकरा जाने की वजह से विमान का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिग के बाद विमान की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से लोग थोड़ा डर गए। लेकिन विमान में सवार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। घटना के बाद पटना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान की तकनीकी जांच के बाद इसे फिर से टेकऑफ कराया जाएगा।

बता दें कि विमान में 80 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के विमान Sg2950 में पक्षी टकराने से और किस तरह का नुकसान हुआ है, तकनीकी टीम इसकी जांच करने में जुटी है। इसके बाद ही विमान को फिर से टेक ऑफ की इजाजत दी जाएगी।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "9 दिसंबर, 2024 को चेन्नई से कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट Q400 विमान तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई वापस आ गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और यात्रियों को सामान्य रूप से विमान से उतारा गया।"












Click it and Unblock the Notifications