फ्यूल लीकेज की वजह से स्पाइसजेट के विमान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। स्पाइसजेट का विमान जोकि मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था उसे आज सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी है। जानकारी के अनुसार विमान मे ईंधन के लीक करने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद विमान को आपात लैंड कराना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट के कैप्टन ने लैंडिंग से पहले कोलकाता के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी थी कि एयरक्राफ्ट से फ्यूल लीक हो रहा है। जिसके बाद विमान ने सुबह 9 बजे आपात लैंडिंग की।

spicejet

बता दे कि इससे पहले 13 जनवरी को स्पाइसजेट के विमान ने चेन्नई एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की थी। उस वक्त यह विमान वाराणसी से टेक ऑफ हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार विमान को एयरपोर्ट पर बाद में लैंड करना था, लेकिन विमान के फ्लैप में दिक्कत की खबर सामने आने के बाद उसे पहले लैंड करने की इजाजत दी गई। विमान में सवार यात्रियों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और सभी यात्री सुरक्षित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+