Spicejet की महिला क्रू मेंबर ने CISF जवान को मारा जोरदार थप्पड़, जानें क्‍यों एयरलाइंस कर रही बचाव?

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर गुरुवार को गजब तमाशा देखने को म‍िला। यहां स्पाइसजेट एयरलाइंस (Spicejet Airlines) की महिला कर्मचारी ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जवान को जोरदार तमाचा मार द‍िया। मामले का वीड‍ियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आरोपी महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारने के आरोप में गिरफ्तार कर ल‍िया गया है। सुरक्षा जांच को लेकर हुए विवाद से जयपुर एयरपोर्ट पर खलबली मच गई। आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला ?

Spicejet Airlines

दरअसल, एयरलाइन में फूड सुपरवाइजर अनुराधा रानी को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गिरिराज प्रसाद ने सुबह 4 बजे रोका। क्योंकि उनके पास 'वाहन गेट' का इस्तेमाल करने की वैध अनुमति नहीं थी। पुलिस और सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें दूसरे प्रवेश द्वार पर जांच से गुजरने के लिए कहा गया, तो बहस शुरू हो गई और उन्होंने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। आरोपी महिला पर भारत न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं और फिलहाल जांच चल रही है।

'महिला कर्मचारी संग हुआ यौन उत्पीड़न', स्पाइसजेट का दावा
हालांकि, स्पाइसजेट ने अपनी कर्मचारी का बचाव करते हुए दावा किया कि उसके साथ 'यौन उत्पीड़न' हुआ। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी के पास वैध एयरपोर्ट प्रवेश पास था, और सीआईएसएफ अधिकारी ने उसके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग किया, जिसमें अवांछित व्यवहार भी शामिल था। स्पाइसजेट सीआईएसएफ कर्मी के खिलाफ "यौन उत्पीड़न" के लिए कानूनी कार्रवाई कर रही है।

स्पाइसजेट ने कहा क‍ि आज जयपुर हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की महिला सुरक्षा कर्मचारी और एक पुरुष सीआईएसएफ कर्मी के बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। स्टील गेट पर खानपान वाहन को एस्कॉर्ट करते समय, हमारी महिला सुरक्षा कर्मचारी, जिसके पास भारत के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) द्वारा जारी वैध हवाई अड्डा प्रवेश पास था, को सीआईएसएफ कर्मी द्वारा अनुचित और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसमें उसे अपने ड्यूटी घंटों के बाद अपने घर पर मिलने के लिए कहना भी शामिल था।

एयरलाइन ने कहा, "स्पाइसजेट अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के इस गंभीर मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रही है और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। हम अपनी कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उसे पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

घटना के बारे में सीआईएसएफ ने क्या कहा?
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला स्पाइसजेट कर्मचारी को जयपुर एयरपोर्ट पर एयरलाइन क्रू के लिए पास के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य जांच से गुजरने के लिए कहा गया था। हालांकि, उस समय कोई भी महिला सीआईएसएफ कर्मी मौजूद नहीं थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला कर्मचारी "गुस्सा गई और उसने ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मी को थप्पड़ मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+