Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए दस रुपए के नए 'चॉकलेटी' नोट के सिक्योरिटी फीचर्स

नया नोट साइज और कलर के अलावा अन्‍य मामलों में भी पुराने नोट से अलग हैं। इसकी दूसरी तरफ कोनार्क सूर्य मंदिर की तस्‍वीर है।

Recommended Video

    10 rupees New Note's Security Features, Know here । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आरबीआई ने दस रुपए के नए नोट का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। नया नोट दिखाई देने में चॉकलेटी कलर का है। आरबीआई की तरफ से इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। नोट के आगे गांधी बने होंगे, तो पीछे कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। शुक्रवार को नोट का स्पेसिमेन जारी किया गया। आपको बताते है दस रुपए के नए नोट के फीचर्स और नया नोट पुराने नोट से कितना अलग है।

    चॉकलेटी कलर का है नया नोट

    चॉकलेटी कलर का है नया नोट

    नए नोट में सिक्योरिटी फीचर्स को पहले से बेहतर बनाया गया है। नया नोट चॉकलेटी कलर का है। नोट पीछे की तरफ छपाई का वर्ष 2017 लिखा होगा। वहीं नए दस के नोच पर केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। चॉकलेट ब्राउन कलर के इन नए नोटों पर कोणार्क सूर्य मंदिर की तस्वीर होगी।

    साइज और कलर के अलावा अन्‍य मामलों में भी पुराने नोट से अलग हैं

    साइज और कलर के अलावा अन्‍य मामलों में भी पुराने नोट से अलग हैं

    नए नोट के सामने के लुक की बात करें तो छोटे लेटर्स में आरबीआई और इंडिया लिखा हुआ है। बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है। सामने वाले हिस्से में छोटे में 10 लिखा गया है। नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तंभ लगा हुआ है। नया नोट साइज और कलर के अलावा अन्‍य मामलों में भी पुराने नोट से अलग हैं। इसकी दूसरी तरफ कोनार्क सूर्य मंदिर की तस्‍वीर है। इस फोटो के जरिए भारत की सास्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। जबकि पुराने नोट में राइनो, हाथी और बाध की तस्‍वीरें हैं।

    63 mm x 123 mm है साइज

    63 mm x 123 mm है साइज

    नए दस के नोट की साइज 63 mm x 123 mm है जो की पुराने नोट से छोटी बताई जा रही है। नोट के पिछले हिस्से में स्वच्छ भारत को लोगो लगा हुआ है साथ ही स्लोगन भी डाला गया है। पिछले हिस्से में कोणार्क मंदिर की तस्वीर है साथ ही देवनागरी में 10 लिखा गया है।

    दस रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था

    दस रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था

    बता दें कि आखिरी बार दस रुपए के नोट के डिजाइन में साल 2005 में बदलाव किया गया था। पिछले साल अगस्त महीने में आर.बी.आई. ने 200 और 50 रुपए के नए नोट जारी किए थे। ये नोट भी महात्मा गांधी सीरिज के ही थी। सरकार ने साल 2016 में नवंबर महीने में 500 और एक हजार रुपए के पुराने नोट बंद करने के ऐलान किया था। ये नोट पूरी भारतीय करेंसी के करीब 86 फीसदी थी। जिसकी बाद कैश की किल्लत हो गई। इस किल्लत को भरने के लिए आरबीआई ने 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+