Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पूरी हिम्मत है, चीन पर सीना चौड़ा करके चर्चा के लिए तैयार हूं', लोकसभा में कांग्रेस को राजनाथ सिंह का जवाब

Rajnath Singh On China Dispute: संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन गुरुवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ ने चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चीन के मुद्दे पर कांग्रेस को कुछ ऐसा जवाब दिया कि सदन में तालियां बजने लगी।

लोकसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि वो सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरी हिम्मत है चीन पर भी, चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

Rajnath Singh

अधीर रंजन को राजनाथ सिंह का जवाब

दरअसल, जब सदन में केंद्रीय मंत्री सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे थे तो बीच में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि क्या उनमें चीन पर चर्चा कराने का साहस है। जिस पर जवाब देते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, ''पूरी हिम्मत है, चीन पर भी। मैं चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।"

चंद्रयान-3 पर सफलता पर बोले राजनाथ सिंह

वहीं भारत के मून मिशन पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 पर सफलता हमारे लिए निश्चित रूप से एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि एक तरफ दुनिया के अधिकांश विकसित देश हैं, जो हमसे कहीं अधिक संसाधन-संपन्न होते हुए भी चांद पर पहुंचने के लिए अब भी प्रयासरत हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हम बेहद सीमित संसाधनों से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले देश बन गए हैं।

ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मैं सबसे पहले ISRO के वैज्ञानिक और व्यापक भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। आज केवल मुझे ही नहीं, सरकार को ही नहीं, इस सदन को ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र को अपने इन वैज्ञानिकों पर गर्व है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+