ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी
मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर दी मंजूरी।
मुंबई। मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने बुधवार को ललित मोदी के ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पण की कार्रवाई को अपनी मंजूरी दे दी है। एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से इस बाबत मांग की थी।
ईडी ने कोर्ट से ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए लंदन को चिट्ठी भेजे जाने की मांग करते हुए दरख्वास्त की थी। जिस पर कोर्ट ने इस पर फैसला दिया।
ईडी नहीं कर पा रही थी मोदी के खिलाफ जांच
ईडी का कहना है कि ललित मोदी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं और इससे जांच प्रभावित हो रही है।
ईडी के वकील ने कहा कि स्पेशल कोरेट के इस आदेश को कोर्ट के सम्मुख रखा जाएगा और अगर कोर्ट ने आदेश किया को फिर इसे विदेश मंत्रालय को इस बाबत बताया जाएगा। इसके बाद मंत्रालय ब्रिटेन से संपंर्क करेगा।
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ बड़ी भ्रष्टाचार के कई मामले भारत में चल रहे हैं। ललित मोदी लंदन में रहते हैं। 2010 से वो लंदन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications