तो गिले-शिकवे दूर होने के बाद चलेगी लोकसभा
नई दिल्ली(ब्यूरो) लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कल यानी गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इरादा ये है ताकि संसद का मानसून सत्र धुल ना जाए। वे चाहती है कि इस बैठक में सभी दल आपसी गिले-शिकवे दूर कर लें। उसके बाद फिर लोकसभा का शेष समय सही तरह से निकले।
हंगामा ही हंगामा
बता दें कि संसद के दोनों सदनों में हंगामों के कारण अभी तक कोई काम नहीं हो सका है। कांग्रेस ने लोकसभा तथा राज्यसभा में तगड़ा हंगामा मचा कर रखा है।
विपक्ष का काम
इस बीच, भाजपा के नेता तथा राज्यसभा सदस्य आर.के.सिन्हा ने कहा कि सरकार तो चाहती है कि सारे फैसले सर्वानुमति से हों पर विपक्ष काम करने के मूड में नहीं है। जानकार कहते हैं कि इस बात की कम संभावना है कि सुमित्रा महाजन के प्रयासों के बाद भी लोकसभा चल पाएगी।













Click it and Unblock the Notifications