मुलायम बनाम अखिलेश: एसपी के चुनाव चिह्न 'साइकिल' पर लग सकती है रोक
सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लिया है। उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया है।
लखनऊ। जिस तरह से सपा पार्टी का झगड़ा सड़क पर आ गया है, उसने ये तो साबित कर दिया कि पार्टी के अब दो हिस्से हो चुके हैं। एक हिस्सा अखिलेश को पसंद करता है तो दूसरा हिस्सा शिवपाल यादव को।
ऐसे में अब वर्चस्व की इस लड़ाई में यदि दोनों खेमों ने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर अपना हक जताने की कोशिश की, तो हो सकता है कि विधानसभा चुनाव से पहले सपा के चुनाव चिह्न 'साइकिल' पर ही बैन लग जाए।
रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव पेश
आपको बता दें कि राजधानी में समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए विशेष अधिवेशन में रविवार को पार्टी नेताओं ने रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
4 प्रस्ताव
- सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लिया है।
- उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया है।
- पार्टी महासचिव अमर सिंह को भी पार्टी ने निकालने का प्रस्ताव रखा गया है।
- और मुलायम सिंह को मार्गदर्शक की भूमिका दी गई है।
प्रस्तावों की जानकारी अब चुनाव आयोग को देनी है
इन प्रस्तावों की जानकारी अब चुनाव आयोग को दी जानी है, ऐसे में अगर मुलायम और अखिलेश दोनों ही खेमों के किसी ने भी आयोग के सामने चुनाव चिह्न को लेकर दावेदारी पेश की तो हो सकता है कि आयोग को ये रद्द करना पड़े क्योंकि भले ही मुलायम अपनी साइकिल पर बैठकर यूपी की सत्ता पर शासन किया हो लेकिन इस चुनाव चिह्न का रजिस्ट्रेशन उनके धुर विरोधी रामगोपाव यादव के नाम पर हैं।
चुनाव चिह्न को लेकर नूरा कुश्ती ना हो
ऐसे में चुनाव चिह्न को लेकर नूरा कुश्ती ना हो, इससे बचने के लिए आयोग चुनाव चिह्न को ही रद्द कर सकता है, वैसे ये बातें तब होंगी जब चुनाव चिह्न को लेकर झगड़ा होगा।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List













Click it and Unblock the Notifications