सपा नेता शिवपाल यादव ने मायावती को कहा 'पागल', कांशीराम काे चुकाई कीमत, उठाया फायदा

shivpal yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता शिवपाल यादव ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम का फायदा उठाया है और इसके लिए उन्‍होंने इसकी अच्‍छी कीमत भी चुकाई है। शिवपाल ने मायावती को पागल भी करार दिया है।

अखिलेश सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को इलाहाबाद में न सिर्फ बीएसपी मुखिया मायावती को पागल करार दिया बल्कि उन्हें अपना इलाज कराने की नसीहत भी दे डाली। उन्होंने तो यहां तक कहा कि अगर वह अपना इलाज नहीं कराएंगी तो उत्‍तर प्रदेश सरकार खुद उनका इलाज करा देगी।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बयान का समर्थन करते हुए शिवपाल ने मायावती के निजी रिश्तों पर भी खूब हमला बोला। उन्होंने मायावती और कांशीराम के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि सारा जमाना जानता है कि काशीराम ने उन्हें किस कीमत पर नेता बनाया और दोनों में क्या रिश्ते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+