256 लोगों के हत्यारे याकूब मेमन की पत्नी को सांसद बनाने की मांग
नई दिल्ली। मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेमन को फांसी दिये जाने के बाद अब उसकी पत्नी को सांसद बनाने की मांग उठने लगी है। सपा नेता ने इसके लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखा है।

मुंबई में से सपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुक घोसी ने मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर याकूब मेमन की फांसी पर सवाल खड़े करते हुए मेमन की पत्नी को सांसद बनाने की मांग की है।
घोसी ने पत्र में लिखा है कि मेमन की पत्नी राहीन को भी गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल में काफी प्रताड़ना दी गयी थी। लेकिन बाद में उसकी पत्नी को रिहा कर दिया गया और मेमन को फांसी पर चढ़ा दिया गया है।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/2xN8SeJtujA" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
घोसी ने मुलायम सिंह से अपील की थी कि राहीन को असहाय लोगों की आवाज बनाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि हमें राहीन को पार्टी में जगह देकर उनका सम्मान करते हुए उन्हें सांसद बनाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications