'नंगे जिस्म की नुमाइश करना आर्ट और आजादी, लेकिन हिजाब पहनना उत्पीड़न'? सपा नेता ने फोटोशूट पर उठाए सवाल

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया, जिसको उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे, लेकिन बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फोटोशूट की जमकर आलोचना की। साथ ही अब इस फोटोशूट ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

सपा नेता ने कही ये बात

सपा नेता ने कही ये बात

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने रणवीर के फोटोशूट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर नंगे जिस्म की नुमाइश करना आर्ट और आजादी कहलाती है, तो फिर अपनी संस्कृति के मुताबिक बदन को हिजाब से ढकना उत्पीड़न और धार्मिक भेदभाव क्यों कहलाता है? उन्होंने पूछा कि हमें आखिर कैसा समाज चाहिए? नंगी तस्वीरें सार्वजनिक करना आजादी है तो हिजाब पहनना क्यों नहीं?

TMC सांसद ने भी साधा निशाना

TMC सांसद ने भी साधा निशाना

वहीं इस मामले में टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रणवीर सिंह के ताजा फोटोशूट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है और ज्यादातर कमेंट्स फायर (आग वाला इमोजी) हैं। बस सोच रही हूं कि अगर इसमें कोई महिला होती क्या तब भी ऐसी ही तारीफ होती? या फिर क्या आप उसका घर जला देते, मोर्चा निकालते, उसे जान से मारने की धमकी देते और उसकी स्लट-शेमिंग करते।

पहला न्यूड फोटोशूट

पहला न्यूड फोटोशूट

आपको बता दें कि रणवीर ने ये फोटोशूट एक फेमस मैगजीन के लिए करवाया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हुईं। वैसे तो रणवीर ने कई बार अजीबोगरीब कपड़े पहने, लेकिन उनका ये पहला न्यूड फोटोशूट है। इस वजह से उनके फैन्स हैरान रह गए। उनकी इस शूट की पत्नी दीपिका ने भी तारीफ की।

स्वरा भास्कर ने किया बचाव

स्वरा भास्कर ने किया बचाव

वैसे रणवीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। जिस पर उनके बचाव में अब बॉलीवुड हस्तियां भी उतर रहीं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि भारत में आए दिन अन्याय और जुल्म के मामले हो रहे, लेकिन यकीनन हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए हो रही है! इसे पसंद मत करो, इसे मत देखो! यह आपके टाइप की नहीं है, इसे मत पियो! लेकिन हम पर अपनी पसंद थोपो मत करो! और नहीं, यह कोई नैतिक मुद्दा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+