यूपी को बर्बाद कर रहा है मुलायम परिवार का विवाद: योगी आदित्यनाथ
योगी ने परिवार के कलह पर हमला बोलते हुए कहा कि ''मुलायम परिवार का विवाद उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रहा है। अगर ऐसा नहीं भी होता तो भी वे लोगों को लूट ही रहे थे।''
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में चल रहे कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो कुछ हो रहा है वो होना ही था। योगी ने परिवार के कलह पर हमला बोलते हुए कहा कि ''मुलायम परिवार का विवाद उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रहा है। अगर ऐसा नहीं भी होता तो भी वे लोगों को लूट ही रहे थे।''

आपको बता दें कि आज अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों को अपने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। चाचा-भतीजे की इस लड़ाई इस कदर खुलकर सामने आ गई है कि अब खुलेआम जुबानी हमले रहे हैं।
अखिलेश द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के कहने पर अपने चचेरे भाई और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। उल्लेखनीय है कि राम गोपाल यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications