South First Pre-Poll: सीएम पद के लिए केसीआर पहली पसंद, जानिए सर्वे के आंकड़े
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए केसीआर लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। प्री-पोल सर्वे के मुताबिक बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव को मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करता है। साउथ फर्स्ट-पीपुल्स पल्स प्री-पोल सर्वे के अनुसार, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अनुमानित 57-62 सीटों पर बढ़त के साथ आगे है, जबकि बीआरएस को 41-46 सीटों का अनुमान है।

तेलंगाना में सर्वे के लिए जितने मतदाताओं का ओपिनियन लिया गया उनमें से लगभग 40 प्रतिशत उत्तरदाता ऐसे ते जो बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव को अपने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क को 11 प्रतिशत लोगों ने सीएम के पद के लिए पसंद किया। जबकि तेलंगाना में 9 प्रतिशत ऐसे उत्तरदाता थे जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व करीमनगर के सांसद बंदी संजय को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद करते हैं।
साउथ फर्स्ट-पीपल पल्स प्री-पोल सर्वे के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और निवर्तमान हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंदर को चार प्रतिशत, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी को तीन प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया। जबकि सर्वे में शामिल किए गए तीन प्रतिशत उत्तरदाता ऐसे थे जिन्होंने बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद किया।
सर्वे के डेटा के मुताबिक पूर्व आईपीएस अधिकारी व तेलंगाना बसपा प्रमुख प्रवीण कुमार को दो प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है।
जब सवाल पूछा गया कि तेलंगाना में बीआरएस को एक और मौका देना चाहिए या नहीं, तो सर्वे में शामिल 47 प्रतिशत लोगों ने इससे इनकार किया। जबकि 41 प्रतिशत कहा कि बीआरएस को एक और मौका मिलना चाहिए। वहीं लगभग 11 प्रतिशत लोगों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications