BJP MP Ramesh Bidhuri: बयानों से विवाद खड़ा करने वाले रमेश बिधूड़ी, जानें कब-कब मचा हंगामा
MP Ramesh Bidhuri Controversial Statement: संसद के विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिसके बाद विपक्षी दलों के निशाने पर बिधूड़ी और बीजेपी दोनों आ चुके हैं।
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब दक्षिणी दिल्ली से दो बार के सांसद रमेश बिधूड़ी की 'टिप्पणी' से सियासी बवंडर मचा हो। इससे पहले बिधूड़ी अतीत में भी कई विवादास्पद टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। जिनसे काफी बवाल मचा था। बीजेपी सांसद ने सोनिया गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। ऐसे में जानिए बिधूड़ी के 5 बड़ी टिप्पणी जिनसे बवाल मचा था।

ताजा मामला शुक्रवार का है, जब लोकसभा में भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली पर अमर्यादित टिप्पणी की। रमेश बिधूड़ी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए दानिश अली को उग्रवाली सहित कई आपत्तिजनकर शब्द बोले।
रमेश बिधूड़ी के विवादास्पद बयान
1. केजरीवाल को कहा था बौना: पिछले महीने संसद के मानसूत्र के दौरान दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा के वक्त रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के कद पर टिप्पणी करते हुए 'बौना' कहा था। साथ ही महाभारत के दुर्योधन से तुलना करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
2. महिला सांसदों पर अशोभनीय टिपप्णी: साथी संसादों पर अमर्यादित टिप्पणी का पहले भी बीजेपी सांसद पर आरोप लग चुका है। साल 2015 में 5 महिला सांसद रंजीत रंजन (कांग्रेस), सुष्मिता देव (तब कांग्रेस में थीं), सुप्रिया सुले (एनसीपी), अर्पिता घोष (टीएमसी) और पीके श्रीमति टीचर (सीपीआई-एम) ने तब की लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि बिधूड़ी ने उन्हें संसद में गाली दी।
3. केजरीवाल पर दिया था बयान: 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल पर अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ चुके आप नेता राघव चड्ढा की शिकायत के बाद दिल्ली चुनाव पैनल ने सांसद को नोटिस दिया था।
4. सोनिया गांधी पर विवादित बयान: 2017 में रमेश बिधूड़ी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिधूड़ी ने तब कहा था, 'इटली में ऐसे संस्कार होते होंगे कि शादी के 5-7 महीने बाद पोता-पोती हो जाए, लेकिन भारतीय संस्कृति में ऐसे संस्कार नहीं हैं।' भाजपा नेता ने विवादास्पद टिप्पणी में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को भी घसीट लिया था।
5. बच्चे पैदा ही क्यों करते हो: इसके अलावा रमेश बिधूड़ी उस वक्त भी चर्चाओं में आए जब खबरों के मुताबिक बिधूड़ी ने एक ऐसे अभिभावक पर तंज कसा जो एक स्कूल से जुड़े मामले में मदद मांगने के लिए उनसे मिला था। बीजेपी सांसद ने कथित तौर पर कहा था कि बच्चे पैदा ही क्यों करते हो?












Click it and Unblock the Notifications