PoK पर दिखी चीनी सेना, सुरंग खोदने में मदद का अंदेशा
श्रीनगर। चीनी सेना ने जिस तरह से लद्दाख क्षेत्र के बाद जम्मू-कश्मीर की सीमा पर अपनी गतिविधियां बढ़ाई उसने भारत की चिंता बढ़ा दी है। चाइनीज लिबरेशन आर्मी के जवानों को पाकिस्तान ऑक्युपाइड जम्मू-कश्मीर की सीमा पर देखा गया है। सेना ने वरिष्ठ पीएलए अधिकारियों को नोगांव सेक्टर में देखा है।

सूत्रों की मानें तो चीनी सेना किसी निर्माण कार्य में पाक की मदद के लिए सीमा पर पहुंची है। हालांकि सेना ने अभी तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। पीएलए ट्रूप सबसे पहले 2015 में सीमा पर देखी गयी थी। चीनी सरकार की चाइना गेजुबा ग्रुप कंपनी लिमिटेड झेलम-नीलम पर 970 मेगाववाट का पावर प्रोजेक्ट के लिए निर्माण काम कर रही है।
यह प्रोजेक्ट भारत के उस प्रोजेक्ट के जवाब में शुरु किया है जिसमें किशनगंगा पॉवर प्रोजेक्ट जोकि पूर्वी कश्मी के बांदीपुर में चल रहा है। भारत ने इस प्रोजेक्ट को किशनगंगा नदी से झेलम नदी की ओर पावर प्लांट शुरु करने के लिए किया है।
सूत्रों की मानें तो चीनी सेना लीपा वैली में सुरंग खोदेगी, जोकि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में है। यह रास्ता काराकोरम हाईवे पर एक और विकल्प मुहैया करायेगा।












Click it and Unblock the Notifications