सोपोर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने मारे दो आतंकी, श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर हुआ एनकाउंटर

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के तहत आने वाले सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। सोपोर में जिस जगह पर आज एनकाउंटर हुआ है वह जगह राजधानी श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के तहत आने वाले सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। सोपोर में जिस जगह पर आज एनकाउंटर हुआ है वह जगह राजधानी श्रीनगर से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। यह एनकाउंटर सोपोर के द्रूसू में हुआ है। इस ऑपरेशन को सेना की 22 राष्‍ट्रीय राइफल, स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सीआरपीएफ और जम्मू कश्‍मीर पुलिस की ज्‍वॉइन्‍ट टीम ने अंजाम दिया है। मारे गए आतंकियों का नाम बिलाल अहमद और जुहूर अहमद बताया जा रहा है।इस एनकाउंटर में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं।

 sopore-encounter

बीटेक स्‍टूडेंट के परिवार ने की थी सरेंडर करने की अपील

इस एनकाउंटर में इंजीनियर खुर्शीद अहमद बट की मौत पर सस्‍पेंस बना हुआ है। खुर्शीद कुछ दिन पहले अपने घर से गायब हो गया है। खुर्शीद पुलवामा का रहने वाला है। वह बीटेक का स्‍टूडेंट था और उसके परिवार ने उससे सरेंडर की अपील भी की है। एनकाउंटर के बाद से पुलवामा में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़ी इंटेलीजेंस रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद इस इलाके को जब घेरा गया तो उसी समय फायरिंग शुरू हो गई जो एनकाउंटर में तब्‍दील हो गई। गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में भी सेना और सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग नाका चेकिंग पर हुई। कुपवाड़ा में हुए एनकाउंटर के बाद सेना ने इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार देर रात द्रूसू में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) लॉन्‍च किया था। अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। एनकाउंटर के चलते प्रशासन से राफियाबाद और सोपोर इलाके में सभी शैक्षिणक संस्‍थाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा इंटरनेट सर्विसेज भी बंद कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+