सूरज पंचोली ने लिखा- 'मैं सांस लेना चाहता हूं...' और डिलीट कर दी अपनी सारी इंस्टाग्राम पोस्ट

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में नाम जोड़े जाने को लेकर सूरज पंचोली ने ये मैसेज लिखा...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की अनसुलझी गुत्थी के बीच उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी रहस्य बना हुआ है। दिशा सालियान ने सुशांत की मौत से चंद रोज पहले अपनी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के मामले में दिशा सालियान के खुदकुशी केस को भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, अभिनेता सूरज पंचोली भी दिशा की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। पिछले कुछ महीनों में सूरज पंचोली को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें सामने आई हैं। इस बीच सूरज पंचोली ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Recommended Video

    Sushant के लिए Sooraj Pancholi की Mom Zarina ने मांगा इंसाफ, बेटे पर लगे हैं आरोप | वनइंडिया हिंदी
    केवल एक पोस्ट नहीं की डिलीट

    केवल एक पोस्ट नहीं की डिलीट

    सोशल मीडिया पर लगातार हेट स्पीच का सामना कर रहे सूरज पंचोली ने अब इंस्टाग्राम को अलविदा कह दिया है। सूरज ने अपने इंस्टाग्राम पर केवल एक पोस्ट को छोड़कर सारी पुरानी पोस्ट भी डिलीट कर दी हैं। ये पोस्ट सूरज ने अपने 28वें जन्मदिन पर साल 2018 में शेयर की थी। सूरज ने इंस्टाग्राम छोड़ने से पहले इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम...उम्मीद करता हूं कि हम जब मिलेंगे तो ये दुनिया एक बेहतर जगह होगी। मैं सांस लेना चाहता हूं।'

    'कुछ भावनाओं को बयां करना बेहद मुश्किल होता है'

    'कुछ भावनाओं को बयां करना बेहद मुश्किल होता है'

    सूरज ने जिस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट नहीं किया है, उसमें उन्होंने लिखा था, 'मुझे नहीं मालूम कि कहां से शुरू करना चाहिए। कुछ भावनाओं को उस वक्त बयां करना बेहद मुश्किल होता है, जब उनके साथ काफी सारे लोग और इमोशंस जुड़े होते हैं। सबसे पहले मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मेरे साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहे।'

    'हमेशा एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश की'

    'हमेशा एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश की'

    अपनी पोस्ट में सूरज पंचोली ने आगे लिखा, 'ये मेरे लिए एक लंबी यात्रा रही, जो उस वक्त शुरू हुई थी, जब मैं जिंदगी को समझने की कोशिश कर रहा था। जहां तक मुझे याद आता है, तो मेरा हमेशा एक ही सपना रहा कि मैं खुद के ऊपर अपने मां-बाप को गर्व महसूस कराऊं। मैं उनके लिए हमेशा एक अच्छा बेटा बनने की कोशिश की। पिछले 6 सालों में इस सपने को साकार करने और पॉजिटिव रहने के लिए मैंने हर दिन मेहनत की है।'

    दिशा सालियान केस में जोड़ा जा रहा है सूरज का नाम!

    दिशा सालियान केस में जोड़ा जा रहा है सूरज का नाम!

    आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सूरज पंचोली का नाम जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दिशा और सूरज रिलेशनशिप में थे। हालांकि सूरज पंचोली ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। सूरज ने अपनी सफाई में कहा कि वो दिशा सालियान से कभी नहीं मिले। सूरज ने उस वायरल तस्वीर से भी इंकार किया, जिसमें वो कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दावा किया गया था कि वो दिशा सालियान के साथ पार्टी कर रहे हैं।

    आदित्य पंचोली ने कंगना पर किया पलटवार

    आदित्य पंचोली ने कंगना पर किया पलटवार

    वहीं, इससे पहले शुक्रवार को सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली ने भी अपने बेटे को निशाना बनाए जाने के मामले पर अभिनेत्री कंगना रनौत को घेरा। न्यूज चैनल 'आज तक' को दिए एक खास इंटरव्यू में आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत पर बरसते हुए कहा, 'एक मूर्ख इंसान ने कुछ पोस्ट किया और सारे मीडिया ने उसे उठाकर एक मुद्दा बना दिया। ये ठीक नहीं है। सुशांत केस में मेरे बेटे सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया। हर किसी को थोड़ा जिम्मेदार बनना चाहिए, जो कुछ मीडिया में चला, उसकी वजह से हमें काफी दर्द से गुजरना पड़ा।'

    'हम किसी जंगल राज में नहीं रहते'

    'हम किसी जंगल राज में नहीं रहते'

    आदित्य पंचोली ने आगे कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं, लेकिन वो लोग सूरज को ट्रोल कर रहे हैं कि मेरा बेटा एक हत्यारा है। यही वजह है कि उसे अपना कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा। क्या है ये सब? सूरज पंचोली के बारे में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, क्या उनका कोई सबूत है? क्या सबूत है आप लोगों के पास? ये पूरी तरह गलत है। हम किसी जंगल राज में नहीं रहते हैं।'

    'आखिर कंगना की समस्या क्या है'

    'आखिर कंगना की समस्या क्या है'

    वहीं, कंगना रनौत के आरोपों पर जवाब देते हुए आदित्य पंचोली ने कहा, 'जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं करते हैं। क्या बोल सकते हैं उस औरत के बारे में, उसपर हमारा मानहानि का केस भी चल रहा है। उन्हें मेरे और मेरे परिवार के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। और ये नेपोटिज्म क्या है, जिसके बारे में वो हमेशा बात करती रहती हैं। उन्हें इंडस्ट्री के साथ खड़ा होना चाहिए। आखिर उनकी समस्या क्या है? इंडस्ट्री में उन्हें ब्रेक मिला, अवॉर्ड मिले, उन्हें पुरस्कार मिले।'

    'कंगना ने हर किसी का समय बर्बाद किया'

    'कंगना ने हर किसी का समय बर्बाद किया'

    कंगना को निशाने पर लेते हुए आदित्य पंचोली ने कहा, 'उन्होंने कहा था कि अगर मैं गलत साबित हुई तो अपना पद्मश्री सम्मान लौटा दूंगी। उनसे कहिए कि अब लौटाएं पद्मश्री, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में वो गलत साबित हुई हैं। सुशांत के पिता ने पटना में जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें नेपोटिज्म के किसी एंगल का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने साफतौर पर रिया के ऊपर धारा 306 के तहत केस दर्ज कराया है। जिस वक्त कंगना इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम ले रही थे, वास्तव में वो हर किसी का समय बर्बाद कर रहीं थी।'

    'सुशांत केस में कुछ है तो सामने आएगा'

    'सुशांत केस में कुछ है तो सामने आएगा'

    वहीं, सुशात सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच को लेकर आदित्य पंचोली ने कहा, 'मिल गई ना सीबीआई जांच, मैं इस मामले में सुशांत के परिवार, उनके दोस्तों, फैंस और देश के लोगों की तरफ से उठाई गई आवाज की सराहना करता हूं। अब सीबीआई को अपना काम करने दीजिए। सीबीआई अपना काम कैसे करेगी, अगर लोगों की डिबेट और इस तरह के ट्रायल लगातार चलते रहे। उन्हें अपना काम करने दीजिए। अगर इस केस में कुछ है तो वो सामने आएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+