सोनू सूद के फैन ने बना दी सिम कार्ड पर उनकी पेंटिंग, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

सोनू सूद के फैन ने बना दी सिम कार्ड पर उनकी पेंटिंग, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

मुंबई।कोरोना काल में गरीबों के म‍सीहा बने सोनू सूद ने ये साबित कर दिया है कि वो ही रियल लाइफ हीरो हैं। रील लाइफ से रियल लाइफ के हीरा सोनू सूद आज के समय में न केवल लाखों लोगों की मदद कर रहे है बल्कि उनसे बहुत से लोगों को प्रेरणा मिल रही है। यहीं कारण है कि उनके फैंस का दिल जीतने के लिए उनके लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। लॉकडाउन में कई युवा जहां अपने घर के मंदिर में सोनू सूद की फोटो रखकर उनकी पूजा कर रहे हैं वहीं अब सोनू सूद के एक फैन ने एक छोटे से सिमकार्ड पर उनकी खूबसूरत सी पेटिंग बनाई है। आइए जानते हैं सोनू सूद ने अपने इस फैन की कलाकारी को देखकर क्या कहा?

फैन ने सिम पर बनाई सोनू सूद की पेटिंग, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

फैन ने सिम पर बनाई सोनू सूद की पेटिंग, एक्‍टर ने दिया ये रिएक्‍शन

पहले बता दें सोनू सूद अपने हर फैन को न केवल जवाब देते हैं बल्कि अपनी ये खुशी अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर करते हैं। इस बार भी सोनू सूद ने ऐसा ही किया है। सोमिन नाम के सख्‍स द्वारा सिम कार्ड पर सोनू सूद की बनाई हुई पेटिंग को पेंटर ने शेयर करते हुए लिखा - सोनू सूद सर आपकी फोटो मैंने सिम कार्ड पर पेंट की है। आपको कैसी लगी? आप महान काम कर रहे हैं सर। हम सबको आप पर गर्व है सर। वही सोनू सूद ने भी इस शख्स की बात का मजेदार जवाब देते हुए कहा कि ये 10 जी सिम है।

इसलिए 10 जी सिम दिया नाम

इसलिए 10 जी सिम दिया नाम

गौरतलब है कि सोनू सूद ने लोगों के लिए लॉकडाउन से लेकर अभी तक कई हेल्‍पलाइन शुरु की। इतना ही नहीं सोनू सूद से कोई भी मदद मांगता है सोनू व्‍यक्तिगत तौर पर मदद मांगने वाले शख्‍स की मदद करने में जुट जाते हैं। इतना ही नहीं फोन पर मदद मांगने वाले हर व्‍यक्ति की सोनू सूद हर संभव मदद करते हैं। सोनू सूद की सिम पर पेन्टिंग बनाने वाले फैन ने भी यही सोच कर सोनू सूद की फोटो सिम पर उतारी होगी । वहीं सोनू सूद ने इस नायाब सिम को शेयर कर‍ते हुए 10 जी सिम कहकर यह बता दिया है कि जहां कोई मदद के लिए नहीं पहुंच रहा वहां एक कॉल पर सोनू सूद मदद के लिए पहुंच जाते हैं। इसलिए सोनू सूद नाम का सिम का नेटवर्क 10 जी है।

सोनू सूद अपने अनुभवों पर बुक लिख रहे

सोनू सूद अपने अनुभवों पर बुक लिख रहे

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी के दौर में लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद सोशल मीडिया के रियल हीरो बन चुके हैं। सोनू लॉकडाउन में पहले पहले प्रवासी मजदूरों को हजारों किलोमीटर दूर बसों से घर पहुंचाया और कई विदेश में फंसे भारतीयों को फ्लाइट बुक करके अपने खर्च पर विदेश से बुलवाया। सोनू सूद फिर से बने रियल लाइफ हीरो, विदेश में फंसे 1500 छात्रों को पहुंचाया घर । वहीं अब सोनू सूद बेरोजगार हो चुके लोगों के लिए भी नौकरियों का प्रयास कर रहे हैं। सोनू इसके अलावा लॉकडाउन में अपने अनुभवों को पर एक किताब पब्लिश करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+