Sonu Sood की प्रार्थना- '...ये फिल्म कभी खत्म न हो', Gadkari ने दिया Indian of the Year 2022 का अवॉर्ड
Sonu Sood को केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने Indian of the Year 2022 special achievement Award दिया। सोनू सूद को कोरोना महामारी के दौरान मानवीय मदद के लिए अवॉर्ड दिया गया है। Sonu Sood gadkari Indian of the Year 2022 sp
Sonu Sood को केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने Indian of the Year 2022 से सम्मानित किया है। गडकरी ने सोनू सूद की समाजसेवा से प्रभावित होकर रहा कि उनकी कोशिश में राजनीति, राष्ट्रीय सेवा और महात्मा गांधी की अवधारणा देखी जा सकती है। सोनू सूद ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान उन्हें लाखों प्रवासियों की कहानी जानने का मौका मिला। मेरी माँ कहा करती थीं" तू मुट्ठी खोल के देख, शायद तेरे हाथों की लकीरों पे किसी की जान बचाने का मौका है। उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंद लोगों के लिए अपना काम जारी रखेंगे।

सोनू सूद को इंडियन ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड
सोनू सूद ने इंडियन ऑफ द ईयर 2022 का 'स्पेशल अचीवमेंट' अवॉर्ड जीता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद कहा कि वे अपने जीवन की सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कोरोना महामारी में लोगों के मसीहा बने सोनू
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को 'विशेष उपलब्धि' श्रेणी में 'सीएनएन-न्यूज 18 इंडियन ऑफ द ईयर 2022' का पुरस्कार दिया गया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोनू सूद को सम्मानित किया। सूद को यह अवॉर्ड विशेष रूप से COVID-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद करने के लिए दिया गया है।

सोनू सूद का नागपुर कनेक्शन, याद आए माता-पिता
नितिन गडकरी से अवॉर्ड लेने के बाद सोनू सूद ने कहा, मुझे नहीं पता वे इंडियन ऑफ द ईयर जैसे सम्मान के लायक हैं या नहीं, लेकिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी) से पुरस्कार प्राप्त करना विशेष है। उनका और मेरा नागपुर कनेक्शन है क्योंकि मैंने वहां से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मुझे अपने माता-पिता की याद आती है।
नीचे देखें गडकरी से सम्मान ग्रहण करते सोनू की तस्वीर

निर्देशक सर्वशक्तिमान, फिल्म खत्म न होने की प्रार्थना
सोनू सूद ने अवॉर्ड लेने के बाद संक्षिप्त वक्तव्य में कहा, "मेरी माँ कहा करती थीं" तू मुट्ठी खोल के देख, शायद तेरे हाथों की लकीरों पे किसी की जान बचाने का मौका है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं।" उन्होंने ईश्वर के आशीर्वाद और संकेत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी वर्तमान भूमिका में निर्देशक सर्वशक्तिमान हैं।" सोनू ने कहा, मैं कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म खत्म न हो।

सोनू सूद को अवॉर्ड, नितिन गडकरी ने किया ट्वीट
सोनू सूद को सम्मानित करने की फोटो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (@OfficeOfNG) से शेयर की गई। सूद की समाज सेवा के बारे में बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, राजनीति का सही अर्थ निस्वार्थ समाज सेवा है। राजनीति सामाजिक आर्थिक सुधार का साधन है। सोनू सूद जो कर रहे हैं वह राजनीति, राष्ट्रीय सेवा, महात्मा गांधी की अवधारणा है।

लाखों प्रवासियों की कहानी
Indian of the Year 2022 special achievement award ग्रहण करने के बाद सोनू सूद ने कहा, वे कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर वापस भेजने के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। जब पहली बार लोगों की मदद की, तो मुझे लगा कि मेरा काम हो गया है, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह सिर्फ 350 लोगों की नहीं, बल्कि लाखों प्रवासियों की कहानी है। जो फंसे हुए हैं।

48 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद जारी रखेंगे मदद
बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में सोनू सूद की उल्लेखनीय भूमिका रही थी। मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की सामान्य और मेडिकल मदद करने के लिए राष्ट्रीय सुर्खियों में आए 48 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि वह जरूरतमंद लोगों के लिए अपना काम जारी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications