ग्रेजुएट चाय वाली रोई तो पसीज गया सोनू सूद का दिल, करा दी दुकान की व्यवस्था

Sonu Sood help graduate chaiwali: कोरोना काल में लोगों की सहायता कर 'मसीहा' का खिताब पाने वाले एक्टर सोनू सूद का मदद करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया से टीवी चैनलों तक छाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता (Graduate Chai Wali Priyanka Gupta) का हाल ही में रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अब उनकी मदद करने के लिए सोनू सूद आगे आए हैं।

Recommended Video

    Bihar की Graduate Chaiwali की मदद को आगे आए Bollywood Actor Sonu Sood | वनइंडिया हिंदी | *News
    सोनू सूद मदद के लिए आए आगे

    सोनू सूद मदद के लिए आए आगे

    दरअसल, पटना में अपनी चाय की दुकान चलाने वाली प्रियंका की दुकान अतिक्रमण की बलि चढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने रोते हुए वीडियो जारी किया था। इतना ही नहीं उन्होंने ना सिर्फ सरकार को कोसा बल्कि कई आरोप भी लगाए। प्रियंका गुप्ता का वीडियो वायरल होने के बाद अब हमेशा की तरफ सोनू सूद आगे आए हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर बताया कि प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है।

    सोनू सूद ने किया ट्वीट

    सोनू सूद ने किया ट्वीट

    सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, "प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था करवा दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।

    रोते हुए वायरल हुआ था VIDEO

    रोते हुए वायरल हुआ था VIDEO

    आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के वीमेंस कॉलेज के पास प्रियंका गुप्ता चाय का स्टॉल लगाने थीं। जिनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया था। यहां तक की फिल्मी सितारे भी उनकी दुकान पर आ चुके हैं। हाल ही में दुकान हटने के बाद वीडियो में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका फूट-फूटकर रो रहीं थीं। जिसके बाद प्रियंका ता वीडियो तेजी से वायरल हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+