सोनिया गांधी ने पीएम को लिखी चिट्ठी- कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के खाते में हर माह डाले जाएं 6 हजार रुपए

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के खाते में प्रति माह 6 हजार रुपए की धनराशि डालने की अपील की है।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के खाते में प्रति माह 6 हजार रुपए की धनराशि डालने की अपील की है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 17 अप्रैल को देश में कोविड -19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए अपनी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह पहली बार है जब पार्टी की शीर्ष कार्यकारी इकाई ने कोरोना कि स्थिति पर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलाई है। बता दें कि इस समय देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और इससे अबतक 13.7 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं, जोकि वैश्विक स्तर पर कोरोना के केसों का 10% है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Sonia Gandhi ने PM Modi को Latter लिख कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi

    कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें इस महामारी से निपटने के लिए संभावित उपाय सुझाए गए हैं। चिट्ठी में जहां सोनिया गांधी ने घरेलू वैक्सीन उम्मीदवारों के आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति मांगी है वहीं, राहुल गांधी ने देश में वैक्सीन की मांग को देखते हुए सरकार से वैक्सीन का निर्यात बंद करने की अपील की है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा, 'देश में कोरोना की दूसरी लहर पर चर्चा के लिए सीडब्लूसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को बैठक होगी।'

    यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुंभ मेला: कोरोना के साए में लाखों लोगों की भीड़, 2 दिन के अंदर 1 हजार मामले सामने आए

    सोमवार को सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर उन सभी वैक्सीनों के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी देने को कहा, जिन्हें अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि जिन स्थानों पर लॉकडाउन लगाया गया है, वहां जिस व्यक्ति को वैक्सीन की जरूरत है उसे वैक्सीन दी जाए और उनके खातों में प्रति माह 6 हजार रुपए की धनराशि डाली जाए।

    वहीं, राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा कि अब तक देश में केवल 1 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हुआ है, टीकाकरण कि इतनी धीमी रफ्तार के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह केवल फोटो खिंचाने और इवेंट बाजी करने तक सीमित न रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+