सोनिया गांधी की नजर में कुपोषित है छत्तीसगढ़

Sonia Gandhi
रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र ने हजारों हजार करोड़ रुपये दिए, फिर भी राज्य के बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। इसलिए यहां बदलाव लाना जरूरी है।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने 25 मई को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले का जिक्र किया और कहा कि पांच महीने पहले कांग्रेस नेताओं के काफिले पर जो हमला हुआ, उससे ज्यादा शर्मनाक बात इस सरकार के लिए और क्या हो सकती है। राज्य सरकार जवाब दे कि नक्सलियों से निपटने के लिए वह क्या रह रही है?

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार समाज को बांटने वाली सरकार है, यह किसी का भला नहीं कर सकती। भाई को भाई से लड़ाने वाले किसी के सगे नहीं हो सकते।

सोनिया ने कहा कि भाजपा सरकार का विकास का दावा महज छलावा है, केंद्र से भेजी गई विकास राशि का यहां सदुपयोग नहीं किया गया। कानून व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, यहां कोई सुरक्षित नहीं है, इसलिए मतदाता संकल्प लें कि छत्तीसगढ़ में बदलाव लाना है। कांग्रेस अध्यक्ष अंबिकापुर की जनसभा के बाद भिलाई के लिए रवाना हो गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+