Sonia Gandhi: क्या 10 जनपथ को बचाने के लिए सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने की हो रही है चर्चा?

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संकेत दिया है कि सोनिया गांधी या उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश से राज्यसभा में भेजी जा सकती हैं।

27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भी एक सीट पर मतदान होना है और राज्य में कांग्रेस की सरकार होने से गांधी परिवार के सदस्य के लिए यहां से राज्यसभा में जाने में कोई दिक्कत नहीं होने वाली।

sonia gandhi 10 janpath

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए संकेत
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उनकी (गांधी परिवार की) इच्छा है तो, 'यह संभव है। हम उन लोगों (सोनिया गांधी के परिवार से)से इसपर चर्चा करेंगे।' हालांकि, उन्होंने साफ किया कि आखिरी फैसला पार्टी आला कमान ही लेगा।

2004 से रायबरेली से चुनाव जीत रही हैं सोनिया
सियासी सर्किल में चर्चा है कि अगर पांच बार की लोकसभा सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा में जाती हैं तो हो सकता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी में अपने पिता के परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी मां यहां से 2004 से लगातार सांसद चुनी जा रही हैं।

स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की अटकलें
हालांकि, औपचारिक तौर पर अभी ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है कि सोनिया गांधी राज्यसभा में ही जाने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन, कांग्रेस नेताओं के बीच इस वजह से इसकी चर्चा हो रही है, क्योंकि 77 वर्षीय नेता का 'स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता' है, ऐसे में उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से बचना चाहिए। हाल के समय में उनकी राजनीतिक सक्रियता भी कम हो गई है।

सोनिया नहीं लड़ीं तो रायबरेली से प्रियंका हो सकती हैं उम्मीदवार
राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ वर्षों से यह चर्चा होने लगी है कि अगर सोनिया रायबरेली सीट छोड़ने का फैसला करती हैं तो प्रियंका वाड्रा उसकी स्वाभाविक दावेदार हो सकती हैं।

हालांकि, यह भी चर्चा है कि अगर सोनिया अभी कांग्रेस के पास बची एकमात्र रायबरेली सीट से कोई जोखिम नहीं लेना चाहेंगी तो प्रियंका ही राज्यसभा के माध्यम से संसद तक पहुंचाई जा सकती हैं।

राहुल फिर से अमेठी से आजमा सकते हैं किस्मत
जहां तक राहुल गांधी की बात है तो यह कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर से अमेठी से अपना चुनावी किस्मत आजमा सकते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस बार भी वह साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

रायबरेली सीट जीतने के लिए बीजेपी भी कर रही है कड़ी मेहनत
बीजेपी की स्मृति ईरानी ने 2019 में अमेठी सीट से राहुल गांधी को हरा दिया था और 2024 में पार्टी रायबरेली सीट भी कांग्रेस से छीनने के लिए लंबे वक्त से कड़ी मेहनत कर रही है।

सोनिया गांधी 1999 में कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा सीट से भी चुनाव जीत चुकी हैं। इसलिए उन्हें कर्नाटक से भी राज्यसभा में भेजे जाने की अटकलें लग रही थीं। हालांकि, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

27 फरवरी को राज्यसभा की जिन 56 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, उनमें कांग्रेस हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से एक-एक सीट जीत सकती है। जबकि, कर्नाटक और तेलंगाना में उसकी सरकारें हैं, जहां से उसके 3 से 4 सीटें जीतने की संभावना है।

बहरहाल, सोनिया गांधी अपनी संसद सदस्यता सुरक्षित रखने के लिए राज्यसभा का रुख करती हैं या नहीं इसके लिए ज्यादा से ज्यादा 15 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा, जिस दिन नामांकन की आखिरी तारीख है।

10 जनपथ पर कब्जा रखने के लिए सोनिया का सांसद रहना जरूरी
सवाल है कि सोनिया गांधी की उम्र और 'स्वास्थ्य' की स्थिति देखते हुए कांग्रेस के लिए उनकी संसद सदस्यता की अहमियत क्यों है? अगर सेहत की वजह से सोनिया का लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हुआ तो राज्यसभा का सांसद बनकर वह दिल्ली के 10 जनपथ स्थित अपने आवास को सुरक्षित रख सकती हैं।

1989 से सोनिया के कब्जे में है 10 जनपथ
नई दिल्ली में स्थित यह हाई-प्रोफाइल आवास करीब चार दशकों से देश की महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। 1989 से यह सोनिया गांधी के कब्जे में है।

इसे भी पढ़ें- Samajwadi Party candidates: सपा की 16 कैंडिडेट की लिस्ट में मुलायम परिवार के कितने सदस्यों को मिला टिकट?

प्रियंका गांधी लोकसभा या राज्यसभा से संसद पहुंच भी जाती हैं तो भी पहली बार की सांसद होने के नाते वह इस आवास की हकदार नहीं हो सकतीं। हो सकता है कि इसी वजह से कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार के वफादार 10 जनपथ को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव विकल्प की तलाश में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+