Samajwadi Party candidates: सपा की 16 कैंडिडेट की लिस्ट में मुलायम परिवार के कितने सदस्यों को मिला टिकट?

Samajwadi Party candidate list 2024: लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ हफ्ते ही बचे हैं और समाजवादी पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची का ऐलान कर दिया है।

सूची के मुताबिक, जहां सम्भल लोकसभा सीट से शफीकुर्रहमान बर्क को एक बार फिर से मैदान में उतारा गया है, वहीं सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया गया है।

Samajwadi Party candidates

समाजवादी पार्टी की सूची को लेकर सबसे बड़ा सवाल, जो लोगों के मन में उठ रहा है, वो ये है कि इन 16 उम्मीदवारों में मुलायम सिंह यादव के परिवार में किस-किसको टिकट दिया गया है? तो, आपको बता देते हैं कि सपा की पहली सूची में मुलायम परिवार के तीन लोगों को लोकसभा के टिकट दिए गए हैं। ये तीन नाम हैं- अखिलेश यादव की पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव।

डिंपल यादव को मुलायम के गढ़ से टिकट
सबसे पहले बात डिंपल यादव की करते हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी ने फिर से मैनपुरी से टिकट दिया है। डिंपल यादव अभी भी इसी सीट से सांसद हैं। 2022 में हुए उपचुनाव में उन्होंने मैनपुरी में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। दरअसल ये सीट डिंपल यादव के ससुर और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से खाली हुई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया था।

मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव को बदायूं से टिकट
मुलायम सिंह यादव परिवार में लोकसभा का दूसरा टिकट मिला है, धर्मेंद्र यादव को। धर्मेंद्र यादव बदायूं सीट से चुनाव लड़ेंगे। धर्मेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सपा ने बदायूं से धर्मेंद्र यादव को ही चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य ने महज 18,454 वोटों के अंतर से हरा दिया। हालांकि, इससे पहले 2014 में धर्मेंद्र यादव को बदायूं सीट पर जीत मिली थी, और उन्होंने भाजपा के वागीश पाठक को 1,66,347 वोटों के भारी अंतर से हराया था।

कौन हैं अक्षय यादव, जिन्हें फिरोजाबाद से मिला टिकट?
समाजवादी पार्टी ने मुलायम परिवार में तीसरा टिकट अक्षय यादव को दिया है। अक्षय यादव सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे हैं, और उन्हें फिरोजाबाद सीट से उतारा गया है। 2019 में भी इसी सीट से अक्षय यादव को टिकट मिला था, लेकिन भाजपा के चंद्र सेन जादौन ने उन्हें 28,781 वोटों के अंतर से हरा दिया। अक्षय यादव 2014 में भी फिरोजाबाद सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और भाजपा के एसपी सिंह बघेल को 1,14,059 वोटों के भारी अंतर से हराकर लोकसभा पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+