राहुल के अध्यक्ष बनने पर बोलीं सोनिया गांधी, पता चल जाएगा
बुधवार को बजट सत्र पूरा होने से पहले कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के सांसदों के साथ डिनर किया। डिनर की मेजबानी कांग्रेस अध्यक्ष ने की।
नई दिल्ली। कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के सांसदों के साथ डिनर किया। डिनर की मेजबान कांग्रेस अध्यक्ष ही थीं। बुधवार को बजट सत्र पूरा हो रहा है, ऐसे में डिनर पर कई अहम मुद्दों पर बात होने की उम्मीद है। वहीं राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल को सोनिया ने टालते हुए कहा कि जब होगा तो पता चल जाएगा।

बीमारी के चलते काफी समय बाद सांसदों के मिली हैं सोनिया
सोनिया गांधी ने लंबे समय बाद अपनी पार्टी के सांसदों से मुलाकात की है। काफी समय से सोनिया गांधी राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं दिख रही हैं। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों में भी वो प्रचार में नहीं दिखी थीं। इसकी लजह उनका स्वास्थय है। बीते महीने वो राहुल गांधी के साथ इलाज के लिए विदेश में थी। अब जबकि सोनिया सेहतमंद लग रही हैं तो उन्होंने पार्टी के नेताओं से खाने पर चर्चा।

माना जा रहा है कि हाल के चुनावों में कांग्रेस की हार और आने वाले चुनावों रणनीति को लेकर भी पार्टी के सीनियर नेताओं में बातचीत होगी। सोनिया के स्वास्थ्य की वजह की पार्टी की कई अहम बैठकें और फैसले भी रुके हुए बताए जा रहे हैं। डिनर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभ में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर समेत सभी सीनियर नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी भी अपने सांसदों से मिले
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी मंगलवार को भाजपा के सांसदों से बात की है। बैठक में उन्होंने बजट सत्र को कामकाज के लिहाज से कामयाब बताया है। पीएम ने सत्र को ट्रेजरी बैंच के लिए बड़ी सफलता कहा। पीएम मोदी ने अपने सांसदों से हनुमान की तरह आने वाले चुनावों के लिए जुट जाने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications