मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी मम्मी सोनिया और बेटे राहुल

अहम बात ये भी है कि कांग्रेस अभी तक गुजरात में मोदी के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट करती रही थी। प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेताओं का शामिल होना आम रहा है, लेकिन सोनिया और राहुल के मोदी से तल्ख रिश्तों के मद्देनजर दोनों के उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। अब सोमवार को जब मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे, तो लोगों की नजरें सोनिया और राहुल के हाव-भाव पर भी होंगी।
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन की भूमिका भी निभा रही हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। दस साल सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। 543 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में मात्र 44 सीटें ही आई। मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सार्क देशों के सभी प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बॉलिवुड से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, विवेक ओबेरॉय को भी न्योता भेजा गया है। मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी से शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिस्र समेत उनके सभी प्रस्तावक भी इस समारोह में आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications