सोनिया गांधी की कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- कठिन दौर में लोकतंत्र, जनता के मुद्दों पर करें संघर्ष
नई दिल्ली: कांग्रेस फिर से जनता के बीच अपनी खोई हुई साख पाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान आंदोलन चला था। इसके बाद रविवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं ने बैठक की। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही उन मुद्दों पर ध्यान देने को कहा गया जो जनता से जुड़े हैं।

पार्टी के ओर से जारी बयान के मुताबिक सोनिया गांधी ने एआईसीसी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सोनिया गांधी से सभी नेताओं को जनता के मुद्दे पर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया, उनके मुताबिक लोकतंत्र सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही पार्टी की रणनीति तैयार की।
मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शाम को ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी ने सभी से अनुरोध किया है कि वे जनता के मुद्दों पर संघर्ष करें। साथ ही उनकी दशा बेहतर करने की अपील की, क्योंकि लोकतंत्र इस वक्त कठिन दौर से गुजर रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए काफी सक्रिय है। हाथरस में गैंगरेप की घटना हो, या फिर पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन, कांग्रेस के दिग्गज नेता खुद सड़कों पर उतरकर जनता के साथ सरकार का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications