नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंची सोनिया गांधी, जीत की दी बधाई, प्रियंका भी रहीं साथ
कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट आ गया है। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे निर्वाचित हुए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 और शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। जबकि 416 वोट निरस्त कर दिए गए। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा हुआ है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार नहीं है। अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत दर्ज करने पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की।
Recommended Video

17 अक्टूबर को हुई थी वोटिंग
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को हुई थी। वोट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक डाला गया था। नामांकन के बाद से ही इस बार खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। हालांकि, काउंटिंग के दौरान शशि थरूर के चुनाव एजेंट ने धांधली का आरोप जरूर लगाया था। इसको लेकर थरूर की टीम की तरफ से कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सर्वेसर्वा मधुसूदन को मिस्त्री को पत्र लिखा गया था। पत्र के जरिए यूपी में हुई वोटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए सभी वोट रद्द किए जाने की मांग गई थी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खड़गे को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। वे एक अनुभवी नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी। वहीं, खड़गे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी अंतर से जीत हासिल की। हमें विश्वास है कि पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी और हम फासीवादी ताकतों पर लगाम लगाने में सक्षम होंगे।
शशि थरूर ने भी दी खड़गे को बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष पद का रिजल्ट आने के बाद शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी उन्हें बधाई दी। सचिन पायलट ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।
ये भी पढ़ें- Congress President Election Result Live: सोनिया गांधी ने खड़गे को दी जीत की बधाई, पत्नी से भी की मुलाकात
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications